SBI ने दी बड़ी छूट, होम लोन लेने वालों को मिलेगी बड़ी राहत
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने लोगों को बड़ी राहत ही है। बैंक की इस राहत का सबसे ज्यादा असर होम लोन लेने वालों पर पड़ेगा। बैंक ने होम लोन की प्रोसेसिंग फीस में दी जाने वाली छूट की तारीख बढ़ा दी है। बैंक ने प्रोसेसिंग फीस की तारीख को बढ़ाकर 31 मार्च 2018 तक बढ़ा दी है। आपको बता दें कि पहले यह छूट सिर्फ 31 दिसंबर तक ही दी जा रही थी।

एसबीआई ने दी छूट
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने नए साल में लोगों को तोहफा दिया है। एसबीआई ने होम लोन में प्रोसेसिंग फीस में दी जाने वाली छूट की तारीख को बढ़ाकर 31 मार्च तक कर दी है। ये छूट पहले 31 दिसंबर तक दी जा रही थी, लेकिन बैंक ने इसे बढ़ाकर लोगों को बड़ी राहत दी है।

इन्हें मिलेगी छूट
एसबीआई की होम लोन में मिलने वाली पये छूट केवल खास लोगों के लिए है। जो लोग दूसरे बैंक से होम लोन एसबीआई में स्विच करेंगे बैंक ये छूट सिर्फ उन्हें ही देगी। यानी अगर आपने किसी दूसरे बैंक से होम लोन ले रखा है और अब अपना लोन एसबीआई में स्विच करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको प्रोसेसिंग फीस में छूट मिलेगी।

कितनी होती है प्रोसेसिंग फीस
एसबीआई से होम लोन लेने के लिए बैंक आप से लोन अमाउंट का 0.30 फीसदी प्लस टैक्स प्रोसेसिंग फीस के तौर पर लेता है। ये प्रोसेसिंग फीस 2000 रुपए से लेकर 10000 रुपए तक हो सकता है। लेकिन अगर आप दूसरे बैंक से ये लोन स्विच करते हैं तो आपको प्रोसेसिंग फीस में छूट मिलेगी।

ब्याज दरों में भी कटौती
प्रोसेसिंग फीस में कटौती के साथ-साथ एसबीआई ने ब्याज दरों में 0.30 फीसदी की कटौती कर लोगों को राहत दी है। एसबीआई ने बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट पर लिए गए कर्ज में भी कटौती की है। बैंकों ने 13.70 फीसदी बीपीएलआर को बदलकर 13.40 फीसदी कर दिया है












Click it and Unblock the Notifications