एसबीआई का ग्राहकों को झटका, एफडी पर मिलने वाले ब्याज की दरें घटाईं
Recommended Video
SBI ने ग्राहकों को धीरे से दिया जोर का झटका, FD पर घटाई interst rate तो Loan सस्ता |वनइंडिया हिंदी
नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर अपनी ब्याज दरें घटा दी हैं। पब्लिक सेक्टर के देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने रिटेल फिक्स्ड डिपॉजिट और बल्क टर्म डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज की दरें कम की हैं। शुक्रवार को बैंक की ओर से इसकी जानकारी दी गई हैं। घटी हुए एफडी रेट रविवार (10 नवंबर) से प्रभाव में आ जाएंगी।

एफडी पर ब्याज दर में 15 बेसिस प्वाइंट की कमी
बैंक ने एफडी पर ब्याज दर में 15 बेसिस प्वाइंट की कमी की है। इस टर्म डिपॉजिट की मियाद एक साल से दो साल तक की है। यानी 1 से 2 साल की मैच्योरिटी वाली एफडी पर ब्याज दरें 0.15 फीसदी तक कम हो गई हैं। बैंक ने एमसीएलआर की दरों में सभी अवधि के लिए 0.05 फीसद तक कटौती की है।

ये होंगी एसबीआई में एफडी की नई दरें
- 7 से 45 दिन के लिए एफडी पर 4.50 फीसदी ब्याज मिलेगा।
- 46 से 179 दिनों के लिए एफडी पर 5.50 फीसदी ब्याज।
- 180 दिन से 210 दिनों के लिए एफडी पर 5.80 फीसदी ब्याज मिलेगा।
- 211 दिन से 1 साल से कम के लिए एफडी पर 5.80 फीसदी ब्याज मिलेगा।
- 1 साल और 2 साल से कम के लिए- 6.25 फीसदी का ब्याज मिलेगा।
- 2 साल से 3 साल के लिए एफडी पर 6.25 फीसदी ब्याज।
- 3 साल से ज्यादा और 5 साल से कम की एफडी पर 6.25 फीसदी ब्याज।
- 5 से 10 साल के लिए एफडी पर 6.25 फीसदी ब्याज।

सीनियर सीटिजन के लिए एफडी पर नई ब्याज दरें
- नई दरें लागू होने के बाद एसबीआई 7 से 45 दिन के लिए एफडी पर 5 फीसदी ब्याज देगा।
- 46 से 179 दिनों के लिए एफडी पर 6 फीसदी ब्याज।
- 180 दिन से 210 दिनों के लिए एफडी पर 6.30 फीसदी ब्याज।
- 211 दिन से 1 साल तक के लिए एफडी पर 6.30 फीसदी ब्याज।
- 1 साल से 2 साल तक की एफडी पर 6.75 फीसदी का ब्याज।
- 2 साल से 3 साल तक के लिए एफडी पर 6.75 फीसदी ब्याज।
- 3 से 5 साल के लिए एफडी पर 6.75 फीसदी ब्याज.
- 5 से 10 साल के लिए एफडी पर 6.75 फीसदी ब्याज मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications