SBI कार्ड से पेट्रोल खरीदना हुआ सस्ता, जानिए कितना

भारतीय स्टेट बैंक कार्ड ने देशभर के अपने 40 लाख से भी अधिक ग्राहकों को तोहफा देते हुए फ्यूल सरचार्ज में कटौती कर दी गई है।

नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक कार्ड ने देशभर के अपने ग्राहकों को बुधवार को एक बड़ा तोहफा दिया है। इस तोहफे के बाद अब भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों के लिए डीजल-पेट्रोल खरीदना सस्ता हो गया है। आइए जानते हैं कैसे होगा ये सब। ये भी पढ़ें- जानिए, कैसे 29 रुपए वाला पेट्रोल आपको मिलता है 77 रुपए का!

फ्यूल सरचार्ज घटाया

फ्यूल सरचार्ज घटाया

भारतीय स्टेट बैंक कार्ड ने देशभर के अपने 40 लाख से भी अधिक ग्राहकों को तोहफा देते हुए फ्यूल सरचार्ज में कटौती कर दी गई है। अभी तो जो फ्यूल सरचार्ज 2.5 फीसदी था, उसमें कटौती करते हुए अब एसबीआई कार्ड ने इसे सिर्फ 1 फीसदी कर दिया है। एसबीआई कार्ड ने यह कदम तेल कंपनियों द्वारा की गई कटौती के बाद किया है, ताकि डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा मिले। ये भी पढ़ें- घर खरीदने के लिए भी निकाल सकेंगे पीएफ के पैसे, बनवा लें EMI

ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

अगर देखा जाए तो एसबीआई कार्ड की तरफ से फ्यूल सरचार्ज में कटौती किए जाने का ये कदम सिर्फ अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए है। दरअसल, एसबीआई के क्रेडिट कार्ड पर फ्यूल सरचार्ज कैशबैक के तौर पर वापस मिल जाता है, ऐसे में इस कटौती से भी ग्राहकों को कोई खास फायदा नहीं हुआ है, क्योंक पहले 2.5 फीसदी सरचार्ज वापस आ जाता था और अब 1 फीसदी सरचार्ज वापस आ जाएगा। ये भी पढ़ें- जल्द ही बढ़ेगी केन्द्रीय कर्मचारियों की सैलरी और एचआरए!

26 अप्रैल से लागू हुई नई दर

26 अप्रैल से लागू हुई नई दर

एसबीआई कार्ड की तरफ से अपने सभी ग्राहकों को एक मैसेज भेजा जा रहा है, जिसमें कहा है कि क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर लगने वाले फ्यूल सरचार्ज को 2.5 फीसदी से घटाकर 1 फीसदी कर दिया गया है, इसलिए आपके एसबीआई कार्ड पर फ्यूल सरचार्ज वेवर को भी घटाकर 1 फीसदी कर दिया गया है, यह नई दर 26 अप्रैल से लागू होगी। ये भी पढ़ें- वोडाफोन दे रहा 36 जीबी मुफ्त डेटा, ऐसे करें एक्टिवेट

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+