SBI Alert: 44 करोड़ खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, कल से 3 दिन इस समय नहीं कर सकेंगे पैसों का लेनदेन
SBI Alert:कल से 3 दिन तक नहीं कर पाएंगे पैसों का लेनदेन, जानें कारण
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर। SBI Banking Alert. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया(SBI ) ने अपने 44 करोड़ खाताधारकों के लिए अहम जानकारी साझा की है। बैंक ने ट्वीट कर, एसएमस भेजकर, ईमेल के जरिए करोड़ों खाताधारकों को जानकारी दी है कि कल यानी 9 अक्टूबर से अगले 3 दिनों के लिए वो बैंकिंग लेनदेन नहीं कर पाएंगे। बैंक की ओर से इसकी जानकारी ग्राहकों को दी जा रही है, ताकि लोगों को लेनदेन में अधिक परेशानी न हो और लोग बिना किसी झंझट या रुकावट के अपने ट्रांजैक्शन का लेनदेन कर सकें।

SBI खाताधारकों के लिए अलर्ट
एसबीआई के 44 करोड़ खाताधारकों के लिए जरूरी खबर है। बैंक की नेट बैंकिंग, डिजिटल बैंकिंग , योनो ऐप जैसी सर्विस का इस्तेमाल कल से अगले तीन दिनों तक कुछ घंटों के लिए नहीं कर पाएंगे। कल से यानी 9 अक्टूबर से तीन दिनों तक कुछ घंटों के लिए बैंक की खास सर्विसेस काम नहीं करेगी। बैंक ने ट्वीट करके ग्राहकों को इस बारे में जानकारी दी है।

सिस्टम मेंटिनेंस के कारण सेवा बंद
बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एसबीआई सिस्टम मेंटेनेंस के कारण बैंक की सेवाएं बाधित रहेगी। बैंक ने ट्वीट कर लिखा है कि 09, 10 और 11 अक्टूबर को बैंक की कुछ सेवाएं बंद रहेंगी। जिसकी वजह से लोगों को फंड ट्रांजैक्शन और पैसों के लेनदेन में परेशानी हो सकती है। इन सेवाओं में एसबीआई की इंटरनेट बैंकिंग सर्विस, योनो ऐप सर्विस, योनो लाइट, यूपीआई सर्विस शामिल हैं।आपको बता दें कि योनो ऐप के 3.45 करोड़ रजिस्टर्ड यूजर्स भी इस दौरान इस सेवा का लाभ नहीं उठा सकेंगे।

पैसों के लेनदेन में होगी परेशानी
एसबीआई के सिस्टम मैंटिनेंस सर्विस के दौरान बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेगी। ऐसे में आप सर्विस मेंटिनेंस की टाइमिंग नोट कर लें। बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 9 अक्टूबर को रात 12.20 बजे से 2 बजकर 20 मिनट तक बैंकिंग सर्विस बंद रहेगी। वहीं 10 अक्टूबर को रात 11.20 बजे से लेकर 1.20 बजे और 11 अक्टूबर को रात 11.20 बजे से 1.20 बजे तक बैंकिंग सर्विस बाधित रहेगी। बैंक अपने यूपीआई प्लेटफॉर्म को अपग्रेड कर रहा है, ताकि ग्राहकों को ट्रांजैक्शन में आसानी हो।
2008 से लगातार 14वीं बार देश के सबसे अमीर शख्स बने मुकेश अंबानी, जानिए कितनी है संपत्ति













Click it and Unblock the Notifications