EPF: सरकार ने 12 से 10 फीसदी किया EPF शेयर, खर्च के लिए हाथ में ज्यादा रकम देने की कोशिश
नई दिल्ली। कोरोना संकट में आर्थिक तंगी के दौर से देश गुजर रहा है, इस बीच केंद्र सरकार ने 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज का ऐलान करके अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की कवायद शुरू की है। इस पैकेज के बारे में जानकारी देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि उद्योग जगत में तनाव को करने के लिए हमने हर तरह के प्रावधान किए हैं। उद्योग-धंधे फिर से शुरू हों और उन्हें किसी भी तरह के आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए सरकार ने ईपीएफ में मदद का फैसला लिया है।
Recommended Video

ईपीएफ 10 फीसदी
खर्च करने के लिए अधिक से अधिक पैसा पैसा हाथ में आए इसके लिए सरकार ने ईपीएफ को 12 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दिया है। उद्योगों और कर्मचारियों को 2500 करोड़ रुपए की मदद का सरकार ने ऐलान किया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना पैकेज के तहत ईपीएफ में 12 फीसदी कंपनी और 12 फीसदी कर्मचारी के हिस्से का भुगतान सरकार करेगी। सरकार की ओर से तीन महीने तक यह लाभ दिया जाएगा। लोगों का इसका सीधा लाभ पहले मार्च, अप्रैल, मई की सैलरी में मुहैया कराया गया था। लेकिन अब इसका लाभ अगले तीन महीने तक के लिए और दिया जाएगा। सरकार द्वारा मुहैया कराई गई इस मदद का लाभ 3.67 लाख उद्योगों और 72.22 लाख कर्मचारियों को होगा।

अधिक सैलरी मिलेगी
लोगों के हाथ में अधिक पैसा आए इसके लिए सरकार ने बड़ी राहत दी है। ईपीएफ और पीएफ का अगले तीन महीने तक का भुगतान सरकार की ओर से किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 6750 करोड़ रुपए की मदद दी है। सरकार ने पीएफ योगदान जोकि कंपनी और कर्मचारी दोनों के लिए12-12 फीसदी था, उसे घटाकर 10 फीसदी कर दिया है। इसका लाभ उन तमाम कंपनियों को होगा जोकि ईपीएफओ के तहत कवर्ड हैं। यह लाभ तीन महीने के लिए दिया गया है। हालांकि केंद्र और राज्य सरकार 12 फीसदी का सरकार द्वारा किए जाने वाले भुगतान को जारी रखेंगे। इसका लाभ 6.5 लाख यूनिट को होगा, जबकि 4.3 कर्मचारी सीधे इसे लाभान्वित होंगे।

पीएम ने किया था ऐलान
बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री के साथ तमाम मुख्यमंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक के दौरान ममता बनर्जी ने कहा था कि बंगाल के लोग संघवाद का सम्मान करते हैं और दृढ़ता के साथ आपके साथ खड़े हैं, लेकिन मेरा विनम्र निवेदन है कि आप संघीय ढांचे को ना तोड़ें। संकट के इस समय में हमे इसे निपटना जरूरी है, हम लगातार ऐसा करते रहेंगे। लेकिन अगर आप फैसला लेने के बाद बैठक करेंगे तो इस तरह की बैठक का क्या फायदा है।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना हुआ और सस्ता! 10 ग्राम गोल्ड की कीमत में बड़ी गिरावट, आज क्या है नया रेट -
'मुझे रात 9 बजे अजीब सी तलब लगती है और फिर', फेमस एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, जेल से बाहर आकर बताई सच्चाई -
आज का सिंह राशिफल 15 मार्च 2026: कार्यक्षेत्र में मिलेगी नई पहचान, रिश्तों में रखें धैर्य -
North Korea missile launch: युद्ध के माहौल के बीच किम जोंग उन ने दागी मिसाइल, जपानी PM ने बुलाई इमरजेंसी बैठक -
Gold Rate Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! ₹2990 सस्ता हुआ गोल्ड, 15 मार्च को क्या है 22K-18K का भाव -
Shani Asta 2026: शनि हुए अस्त, इन तीन राशियों की किस्मत बनेगी रॉकेट, जमकर होगा धनलाभ -
LPG Gas Rule: घर में कितने गैस सिलेंडर रखना कानूनी? ज्यादा रखे तो हो सकती है जेल, सरकार का पूरा नियम जान लें -
Explained: रूस अब क्यों नहीं दे रहा भारत को तेल पर छूट? पुतिन भी खेल गए, देखें 2022 से 2026 तक का ग्राफ -
Tanushree Dutta Caste: बॉलीवुड की पोल खोलने वालीं तनुश्री दत्ता की क्या है जाति? लड़कियों पर किया ऐसा कमेंट -
PNG New Rule: घर में पाइपलाइन गैस और LPG दोनों हैं तो सावधान! तुरंत करें ये काम, सरकार का नया आदेश लागू -
1-2 नहीं 6 हसीनाओं के साथ चला Pawan Singh का चक्कर, बेवफाई-धोखेबाजी का लगा ऐसा आरोप, कर ली तीसरी शादी? -
North Korea missile launch: अचानक क्यों भड़के किम जोंग उन? क्यों दागीं 10 मिसाइलें, किस देश से है लफड़ा?












Click it and Unblock the Notifications