दिल्ली के 48 गांवों के लिए बड़ा ऐलान,रेखा गुप्ता की सरकार देगी Smart Property Card, जमीन के झगड़े भी होंगे कम?

दिल्ली के लाल डोरा इलाकों में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि सरकार जल्द ही 48 गांवों के पात्र लोगों को स्मार्ट प्रॉपर्टी कार्ड देगी। इसके लिए सर्वे का बड़ा हिस्सा पूरा हो चुका है। सरकार का दावा है कि इससे वर्षों से चली आ रही मालिकाना हक की उलझन कम होगी और लोगों को डिजिटल प्रॉपर्टी रिकॉर्ड की सुविधा मिलेगी। पूरा काम स्वामित्व योजना के तहत किया जा रहा है।

लाल डोरा दिल्ली के पुराने गांवों का वह हिस्सा होता है जिसे राजस्व रिकॉर्ड में लाल रंग से चिन्हित किया गया था। यहां गांव की आबादी रहती है। लंबे समय से इन इलाकों में व्यवस्थित और प्रमाणित प्रॉपर्टी रिकॉर्ड नहीं होने की वजह से लोगों को खरीद-बिक्री, मालिकाना हक और दूसरे सरकारी कामों में परेशानी होती रही है। सरकार का कहना है कि स्मार्ट प्रॉपर्टी कार्ड से इन दिक्कतों में काफी राहत मिलेगी।

Delhi Smart Property Card

CM रेखा गुप्ता ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि लोगों का भरोसा ही अच्छी सरकार की सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें, अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षित सार्वजनिक स्थान, नवाचार के मौके और जनकल्याण की योजनाएं मिलकर विकसित दिल्ली की नींव मजबूत कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पहले दिन से सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रेरणा लेकर दिल्ली के हर नागरिक तक विकास पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

48 गांवों में क्या होने जा रहा है? (SVAMITVA Scheme Delhi)

सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली सरकार ने सर्वे ऑफ इंडिया के साथ मिलकर 48 लाल डोरा गांवों को SVAMITVA योजना से जोड़ा है। इनमें से 30 गांवों का सर्वे पूरा हो चुका है और उनकी अंतिम प्रॉपर्टी कार्ड भी तैयार कर लिए गए हैं।

सरकार अब पात्र लोगों को UIDAI स्टैंडर्ड वाले PVC Smart Property Card जारी करेगी। यह सिर्फ कागजी दस्तावेज नहीं होगा, बल्कि पूरी तरह डिजिटल रिकॉर्ड से जुड़ा होगा। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, "यह पहल सिर्फ रिकॉर्ड तैयार करने तक सीमित नहीं है। इसका मकसद लोगों को सुरक्षित, भरोसेमंद और डिजिटल प्रॉपर्टी पहचान देना है।"

स्मार्ट प्रॉपर्टी कार्ड में क्या-क्या होगा?

हर कार्ड पर एक QR Code होगा। इसे स्कैन करते ही प्रॉपर्टी का पूरा डिजिटल रिकॉर्ड खुल जाएगा।

कार्ड में ये जानकारी दर्ज होगी।

  • संपत्ति पहचान संख्या (PID)
  • गांव, सब-डिवीजन और जिला
  • कब्जाधारी का नाम
  • पिता या पति का नाम
  • प्रॉपर्टी में हिस्सेदारी
  • कुल जमीन का क्षेत्रफल
  • निर्मित और खुला क्षेत्र
  • भू-आधार नंबर
  • सह-कब्जाधारियों की जानकारी
  • मोबाइल नंबर

QR Code स्कैन करने पर Digital Form-13 भी दिखाई देगा। इसमें प्रॉपर्टी का नक्शा, चारों दिशाओं की सीमा, पड़ोसी संपत्तियों के PID, खसरा नंबर, परिवार के सदस्यों का विवरण, तहसीलदार के डिजिटल हस्ताक्षर और Delhi Abadi Deh Survey and Record Management Rules, 2025 के तहत जारी वैध कब्जा प्रमाणपत्र भी उपलब्ध होगा।

अब तक कितना काम पूरा हुआ?

सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि अब तक 12,232 प्रॉपर्टी का सर्वे पूरा किया जा चुका है। इनमें से 8,423 संपत्तियां विवाद मुक्त पाई गई हैं। यानी करीब 69 प्रतिशत मामलों में किसी तरह का विवाद नहीं है। दिल्ली के दक्षिण और उत्तर-पश्चिम जिलों में सर्वे की गई सभी संपत्तियां विवाद मुक्त हैं। बाकी जिलों में विवादों को सुलझाने का काम जारी है।

पूरा सिस्टम कैसे काम करेगा?

इस पूरी प्रक्रिया की शुरुआत लाल डोरा की सीमा तय करने से होती है। इसके बाद सर्व ऑफ इंडिया ड्रोन की मदद से हवाई सर्वे करता है। फिर राजस्व विभाग की टीम मौके पर जाकर ड्रोन मैप का मिलान करती है। अगर कोई गलती मिलती है तो उसे सुधार के लिए वापस भेजा जाता है।

सत्यापन पूरा होने के बाद हर संपत्ति को अलग PID दिया जाता है। इसके बाद स्मार्ट प्रॉपर्टी कार्ड जारी किया जाता है। सरकार ने बताया कि आगे चलकर यह पूरा रिकॉर्ड DORIS पोर्टल (Delhi Online Registration Information System) से भी जुड़ जाएगा। इससे रियल टाइम में रिकॉर्ड अपडेट होता रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+