'उस मोटे के साथ नहीं सोऊंगी', Ram Kapoor संग बेड शेयर करने पर 48 साल की एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्या हुई बात?

Ram Kapoor and Shilpa Shinde: पॉपुलर रिएलिटी शो 'लॉक अप 2' को लेकर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स हर दिन नया ड्रामा करते नजर आ रहे हैं। दर्शकों को शो में हर रोज कोई नया विवाद और झगड़े देखने को मिल रहे हैं। इस शो में कंटेस्टेंटेस के रूप में नजर आ रहे एक्टर राम कपूर और एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे सुर्खियों में छाए हुए हैं। शिल्पा शिंदे जहां अपने बेबाक अंदाज के लिए फेमस हो गई हैं, वहीं राम कपूर महिलाओं पर गंदी टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं।

राम कपूर पर शिल्पा शिंदे का भद्दा बयान
इस शो में हाल ही में बेड शेयर करने को लेकर शिल्पा शिंदे ने राम कपूर को लेकर एक ऐसी टिप्पणी कर दी है, जिसके बाद नया बवाल खड़ा हो गया है।'लॉक अप 2' के हालिया एपिसोड में घर का माहौल एक बार फिर खराब हो गया है। इस हफ्ते के टास्क के बाद घर में 2 टीमें बंट गई है। शिवांगी जोशी की टीम जीतने के बाद सभी फैसिलिटी पर कब्जा जमाए हुए है जबकि आकांक्षा चमोला की टीम को खाने-पीने से लेकर सोने तक हर चीज के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

Ram Kapoor

शिल्पा शिंदे ने राम कपूर के साथ रहने से किया मना

इन सबके बीच जब रात में सोने की व्यवस्था की गई, तो शिवांगी ने शिल्पा शिंदे को उस सेल में सोने के लिए कहा जिसमें राम कपूर भी मौजूद थे। वहीं शिल्पा शिंदे ने राम कपूर के साथ सोने से साफ इनकार कर दिया। श्रेया कालरा और आकांक्षा चमोला ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की। शिल्पा को बताया गया कि राम कपूर और उनके बेड अलग-अलग हैं और किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी लेकिन एक्ट्रेस अपनी बात पर अड़ी रहीं।

'उस मोटे के साथ मैं नहीं सोऊंगी'

बहस के दौरान शिल्पा शिंदे ने गुस्से में कहा- मैं उस मोटे राम कपूर के साथ नहीं सोऊंगी। काफी समझाने के बावजूद जब शिल्पा नहीं मानीं तो आखिरकार आकांक्षा चमोला की पूरी टीम ने उनके साथ बाहर ही रात बिताने का फैसला किया।

राम कपूर और शिल्पा शिंदे के बीच खटास

आपको बता दें कि 'लॉक अप 2' में शिल्पा शिंदे और राम कपूर के बीच शुरुआत से ही अनबन देखने को मिल रही है। दोनों अक्सर एक-दूसरे पर तंज कसते नजर आते हैं। इसी एपिसोड में राम कपूर और शिल्पा शिंदे के बीच खाने को लेकर भी जमकर बहसबाजी हुई है। वहीं हाल ही में शिल्पा शिंदे को फराह खान से भी फटकार लगी थी, जब उन्होंने शिवांगी जोशी की पर्सनल लाइफ को लेकर टिप्पणी की थी।

'लॉक अप 2' के घर का माहौल हुआ खराब

फिलहाल शिल्पा शिंदे के इस बयान ने 'लॉक अप 2' के घर का माहौल और भी गरमा दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड्स में राम कपूर इस टिप्पणी पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और दोनों के बीच चल रही तनातनी किस मोड़ पर पहुंचती है। एक बात तो साफ है कि शो में बढ़ते विवाद और कंटेस्टेंट्स के तीखे तेवर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं, जिससे 'लॉक अप 2' लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+