कॉमनवेल्थ गेम्स से क्रिकेट सहित बड़े स्पोर्ट्स क्यों किए बाहर? कितने इवेंट के साथ होगा आयोजन
Commonwealth Games 2026: राष्ट्र्मंडल खेलों का समय अब नजदीक आ रहा है। ग्लासगो में इन गेम्स का आयोजन हो रहा है और 23 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजन होगा। सबसे अहम बात तो यह है कि इस बार गेम्स काफी छोटे हो गए हैं। कई खेलों को बाहर कर दिया गया है। इन सबको देखते हुए यह जानना चाहिए कि आखिर क्या हुआ है।
दरअसल कई गेम्स को बाहर कर देने के बाद अब इस बार के कॉमनवेल्थ गेम्स में सिर्फ दस ही खेल बच गए हैं। ऐसे में यह सबसे छोटा कॉमनवेल्थ गेम्स आयोजन बन गया है। हॉकी, बैडमिंटन सहित कई खेलों को बाहर कर दिया गया है। बड़ा सवाल यह है कि गेम्स को क्यों छोटा कर दिया गया।

क्यों हटाए गए कॉमनवेल्थ गेम्स से मुख्य खेल
इसका जवाब यह है कि साल 2022 में आयोजन का जिम्मा ऑस्ट्रेलिया को मिला था। इसके बाद 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने आयोजन की कॉस्ट को देखते हुए बैकआउट करने का फैसला लिया। इसके बाद मलेशिया को आयोजन कराने का प्रस्ताव मिला। समय की कमी, लागत और वित्तीय सहायता नहीं मिलने पर मलेशिया ने भी मना कर दिया। इन सबके बाद स्कॉटलैंड ने ग्लासगो में आयोजन करने का जिम्मा उठा लिया। समय कम होने के कारण कई गेम्स को हटाकर आयोजन को छोटा कर दिया गया।
इन 10 खेलों को किया शामिल
- एथलेटिक्स
- तैराकी (स्विमिंग)
- कलात्मक जिम्नास्टिक (आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स)
- ट्रैक साइक्लिंग
- लॉन बॉल्स
- नेटबॉल
- भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग)
- मुक्केबाजी (बॉक्सिंग)
- जूडो
- 3x3 बास्केटबॉल
इन गेम्स को हटा दिया गया
- बैडमिंटन
- क्रिकेट
- हॉकी
- कुश्ती (रेसलिंग)
- शूटिंग
- टेबल टेनिस
- स्क्वैश
- ट्रायथलॉन
- बीच वॉलीबॉल
- डाइविंग
- माउंटेन बाइकिंग
- रोड साइक्लिंग
- रिदमिक जिम्नास्टिक्स
स्कॉटलैंड में कितनी बार हुआ आयोजन
ऐसा नहीं है कि ग्लासगो पहली बार इन खेलों का आयोजन कर रहा है। स्कॉटलैंड का यह शहर पहले भी आयोजन कर चुका है। साल 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स का सफल आयोजन वहां किया गया था। स्कॉटलैंड में चौथी बार कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। सबसे पहले 1970 में एडिनबर्ग में इन गेम्स का आयोजन किया गया था। इसके बाद उसी शहर में 1986 में आयोजन हुआ। तीसरी बार 2014 में ग्लासगो और अब यह चौथा आयोजन भी ग्लासगो में हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
