Rupee Vs US dollar: रिकॉर्ड निचले स्तर पर रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.20 पर पहुंचा
रुपया एक बार फिर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले निचले स्तर के रिकॉर्ड पर पहुंच गया। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.20 रुपया नीचे आ गया। यानी एक डॉलर की कीमत 82.20 रुपये के बराबर है।
Rupee Vs US dollar: रुपया एक बार फिर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले निचले स्तर के रिकॉर्ड पर पहुंच गया। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.20 रुपया नीचे आ गया। यानी एक डॉलर की कीमत 82.20 रुपये के बराबर हो गया है। यूएस डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट लगातार जारी है। आज रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.20 प्रति डॉलर के निचले स्तर के रिकॉर्ड पर पहुंच गया।

डॉलर के मुकाबले लगातार गिरते रुपया से भारतीय अर्थव्यवस्था को फिर बड़ा झटका लगा है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 82.20 पर पहुंच गया है। घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल के कारण डॉलर के मुकाबले रुपया 82.20 रुपये पर पहुंच गया है। कारोबारियों के अनुसार, मजबूत डॉलर सूचकांक और विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी के कारण भारतीय रुपये पर असर पड़ा है।
निवेशक भी जोखिम से बचना चाहते हैं
जानकारों के मुताबिक, घरेलू बाजारों में सुस्ती के रुख के साथ-साथ निवेशक भी जोखिम से बचना चाहते हैं, जिसके कारण रुपये पर दबाव बढ़ता जा रहा है और भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर होकर 82.20 के स्तर तक फिसल गया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर भी भारतीय रुपये पर देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें- अमेरिका के इतिहास में पहली बार कर्ज हुआ 31 ट्रिलियन डॉलर के पार, अर्थशास्त्रियों ने बजा दी खतरे की घंटी












Click it and Unblock the Notifications