गिरते हुए रुपए पर रघुराम राजन ने कहा-अभी इतने भी खतरनाक स्तर पर नहीं पहुंचा कि चिंता की जाए

Recommended Video

    Raghuram Rajan का Indian Currency के गिरते स्तर पर बयान, 'खतरनाक स्तर पर नहीं रुपया' |वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। जाने-माने अर्थशास्त्री और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने भारतीय रुपए में जारी गिरावट को लेकर कहा है कि रुपए में जारी गिरावट चिंता का विषय नहीं है। राजन ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपए के गिरावट चिंता का विषय नहीं है। उन्होंने कहा कि रुपया अभी इतना नीचे नहीं आया है कि ज्यादा चिंता की जाए। उन्होंने मोदी सरकार को गिरते रुपए को लेकर सलाह दी है कि उसे बढ़ते चालू खाता घाटे का ख्याल रखना पड़ेगा।

     Rupee Has Not Depreciated to Worrying Level, Says Raghuram Rajan

    16 अगस्त को डॉलर के मुकाबले रुपया अबतक के सर्वाधिक निचले स्तर 70.32 पर पहुंच गया था। राजन ने कहा कि भारत ने अपना राजकोषीय घाटा कम किया है, लेकिन चालू खाता घाटा बढ़ा है। राजन ने रुपए में गिरावट की बड़ी वजह तेज की ऊंची कीमतों को बताया, हालांकि उन्होंने कहा कि रुपया अभी इतने नीचे नहीं गया कि सरकार को चिंता करनी पड़ा।

    केंद्र की मोदी सरकार को सलाह देते हुए राजन ने कहा कि रुपये का अवमूल्यन अभी चिंताजनक स्तर पर नहीं पहुंचा है। हालांकि कि उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत चुनावों का सामना करने जा रहा है, ऐसे में व्यापक रूप से स्थायित्व बनाए रखना बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि सरकार को आने वाले वक्त में ये सुनिश्चित करना होगा कि चालू खाता घाटा नहीं बढ़े और राजकोषीय स्थायित्व बना रहे। उन्होंने बैड लोन को लेकर कहा कि बैंकों के प्रशासनात्मक सुधार की जरूरत है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+