LIC बीमाधारकों के लिए जरूरी खबर, बदल गया अहम नियम, अब हफ्ते में 5 दिन होगा काम

नई दिल्ली, मई,11। अगर आपने जीवन बीमा निगम की पॉलिसी ले रखी है तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। अगर आपको अपनी पॉलिसी संबंधी कामों को लेकर एलआईसी ऑफिस जाने की जरूरत पड़ी तो ये नया नियम आपको जानना जरूरी है। दरअसल एलआईसी दफ्तर के कामकाज के घंटों में बदलाव हुआ है। एलआईसी दफ्तर के कामकाज को लेकर नए नियम लागू कर दिए गए हैं। अब एलआईसी ऑफिस हफ्ते में सिर्फ 5 दिन ही खुलेंगे।

 Rule Change for LIC employees: LIC Office will work Only for 5 Days in a week from 10th May 2021
10 मई से एलआईसी ऑफिस के खुलने-बंद होने के समय में बदलाव किया गया है। 10 मई से LIC के सभी ऑफिस हफ्ते में सिर्फ 5 दिन काम करेंगे। यानी अब से हर शनिवार और रविवार को एलआईसी ऑफिस बंद रहेंगे। एलआईसी की ओर से इसकी जानकारी साझा की गई है। 15 अप्रैल 2021 को ही इसकी सूचना जारी की गई। इस अधिसूचना में भारत सरकार ने भारतीय जीवन बीमा निगम के सभी दफ्तरों में प्रत्येक शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। यानी अब रविवार के साथ-साथ हर शनिवार को भी एलआईसी के ऑफिस बंद रहेंगे।

केंद्र सरकार ने नेगोशिएबल इंस्ट्रुमेंट्स एक्ट 1881 के सेक्शन 25 के तहत एलआईसी के कामकाज के दिनों में बदलाव करते हुए हफ्ते में पांच वर्किंग डेज तय किए हैं। यनी अब से अगर आपको एलआईसी दफ्तर में कोई भी काम है तो आपको ये काम सोमवार से शुक्रवार के बीच ही निपटाना होगा। कामकाज के घंटे पहले की तरह सुबह के 10 बजे से लेकर शाम के 5.30 बजे ही रहेंगे। इस बारे में जीवन बीमा निगम की ओर से अखबारों में भी विज्ञापन दी गई है, ताकि बीमाधारकों तक इस नए नियम के बारे में जानकारी पहुंच सके और पॉलिसी होल्डर्स को किसी भी तरह की परेशानी न हो। वहीं बीम कंपनी ने अपनी ऑनलाइन सेवाओं में विस्तार किया है। आप अपने अधिकांश काम को एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट क जरिए ही निपटा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+