जीएसटी के तहत राजस्व संग्रह बढ़कर 1.67 लाख करोड़: RBI गवर्नर
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुरुवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ इंडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का जीएसटी कलेक्शन से राजस्व संगह 1.67 लाख करोड़ पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि जीएसटी कलेक्शन हर महीने 1.67 लाख करोड़ पर पहुंच गया है।

Recommended Video
प्रोग्राम को संबोधित करते हुए आरबीआई के गवर्नर ने कहा कि जीएसटी के तहत रेवेन्यू कलेक्शन बढ़कर 1.67 लाख करोड तक हो गया। आपको बता दें कि इससे पहले अप्रैल महीने में भी ग्रॉस GST कलेक्शन ने नया रिकॉर्ड बनाया। अप्रैल 2022 में भारत का जीएसटी रेवेन्यू 1,67,540 करोड़ रुपए रहा। जिसमें 33159 करोड़ CGST, 41793 करोड़ SGST कलेक्शन, IGST 81939 करोड़ रुपए और सेस 10649 करोड़ रहा।
अप्रैल में जहां ग्रॉस जीएसटी 167540 करोड़ रहा तो वहीं मार्च 2022 में GST कलेक्शन 142095 करोड़ रुपए रहा था। दरअसल अप्रैल महीने में पहली बार GST कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ रुपए से ऊपर निकला रहा था। अगर जीएसटी कलेक्शन में टॉप राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। उसके बाद कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु और उतत्र प्रदेस शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications