महंगे पेट्रोल डीजल के चलते खुदरा महंगाई दर 6.95% पर पहुंची
नई दिल्ली, 12 अप्रैल: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और देश में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का असर अब लोगों के खाने-पीने की चीजों पर भी दिखने लगा है। देश में खुदरा महंगाई दर 16 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी विभाग द्वारा जारी किए गए महंगाई दर के आंकड़ों के मुताबिक मार्च महीने में खुदरा महंगाई दर 6.95 फीसदी रहा, जबकि फरवरी 2022 में 6.07 फीसदी रहा था।
Recommended Video

केंद्र सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मार्च में खुदरा महंगाई दर 6.95 फीसदी पर रही है। जो आरबीआई के महंगाई दर के तय किए अपर लिमिट 6 फीसदी से ज्यादा है। जबकि इसके 6.28% पर रहने का अनुमान था। बता दें कि फऱवरी में खुदरा महंगाई 6.07 फीसदी पर थी। गौरतलब है कि मार्च में खुदरा महंगाई 16 महीने के ऊपरी स्तर पर चली गई है। खाने पीने की चीजों की खुदरा महंगाई दर 7.68 फीसदी पर रही है ।
देश में ग्रामीण क्षेत्रों की खुदरा महंगाई दर 6.38 फीसदी से बढ़कर 7.66 फीसदी पर आ गई है जबकि शहरी क्षेत्रों की खुदरा महंगाई दर मार्च के 5.75 फीसदी से बढ़कर 6.12 फीसदी पर आ गई है। मार्च में सब्जियों की खुदरा महंगाई दर फरवरी के 6.13 फीसदी से बढ़कर 10.57 फीसदी पर आ गई है जबकि ईंधन और बिजली की खुदरा महंगाई दर 8.73 फीसदी से घटकर 8.27 फीसदी पर रही है।
महीने दर महीने आधार पर दालों की खुदरा महंगाई दर मार्च के 3.02 फीसदी से बढ़कर 3.14 फीसदी पर आ गई है। वहीं कपड़ो और जूतों की खुदरा महंगाई दर 8.86 फीसदी से बढ़कर 10.20 फीसदी पर आ गई है। जारी आंकड़े के मुताबिक खुदरा महंगाई दर में यह तेजी खाने-पीने के सामानों की कीमतों में उछाल की वजह से आई है।












Click it and Unblock the Notifications