आम आदमी को झटका: जुलाई में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 7.44% पर पहुंची, टमाटर और सब्जी ने बिगाड़ा खेल

Retail inflation in July: सरकार ने सोमवार 14 अगस्त को खुदरा महंगाई दर पर रिपोर्ट जारी की है जिससे साफ पता चलता है कि इस बार जुलाई में लोगों को महंगाई का जोरदार झटका लगा है। सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 7.44 प्रतिशत हो गई, जो कि जून में 4.87 प्रतिशत पर थी।

यह आंकड़ा जुलाई में खुदरा महंगाई दर आरबीआई की ओर से तय महंगाई के बैंड दो से छह प्रतिशत के दायरे से बाहर निकल गई है। रिपोर्ट के मुताबिक सब्जियों खासकर टमाटर समेत खुदरा खाने-पीने की चीजों की कीमतों में तेज वृद्धि के कारण जुलाई 2023 में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 7 फीसदी के पार पहुंच गई है।

Retail Inflation in july 2023

इसके अलावा उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक (CFPI) जून में 4.49 प्रतिशत से बढ़कर 11.51 प्रतिशत पर पहुंच गया। जुलाई में भारत की ग्रामीण मुद्रास्फीति सालाना आधार पर 4.78 प्रतिशत से बढ़कर 7.63 प्रतिशत हो गई, जबकि शहरी मुद्रास्फीति जून 2023 में 4.96 प्रतिशत से बढ़कर 7.20 प्रतिशत हो गई।

वहीं सब्जियों की खुदरा महंगाई दर में सबसे तेज वृद्धि देखी गई। जुलाई 2023 में सब्जी की खुदरा महंगाई दर सालाना आधार पर बढ़कर 37.34 प्रतिशत हो गई। इसके अलावा खाद्य एवं पेय पदार्थों की महंगाई दर का स्तर जून 2023 में 4.63 प्रतिशत से बढ़कर जुलाई 2023 में 10.57 प्रतिशत हो गया। अनाज की महंगाई दर जून 2023 में 12.71 फीसदी से बढ़कर 13.04 फीसदी हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+