बिग बाजार में 4000 से भी कम में खरीदें Xiaomi स्मार्टफोन

नई दिल्ली। अगर आप स्मार्टफोन खरीदने का मान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। आपको कम कीमत में बढ़िया स्मार्टफोन खरीदने का मौका मिल रहा है। शाओमी जैसे ब्रांड का स्मार्टफोन आपको 4000 से भी कम कीमत में मिल रहा है। आप भारी डिस्काउंट पर शाओमी रेडमी 5A फोन खरीद सकते हैं। बाजार में ये फोन आपको 4999 रुपए में मिलेगा, लेकिन बिग बाजार में ये फोन 5499 रुपए में बेचा जा रहा है, लेकिन इस फोन की खरीद पर बिग बाजार में आपको 1000 रुपए का कैशबैक मिल रहा है। जानिए कैसे शाओमी की खरीद पर पाएं भारी छूट...

 4000 से भी कम में पाएं शाओमी रेडमी 5A

4000 से भी कम में पाएं शाओमी रेडमी 5A

बिग बाजार ने रिपब्लिक डे सेल के मौके पर शाओमी रेडमी 5A स्मार्टफोन की खरीद पर 1000 रुपए के कैशबैक का ऑफर पेश किया है। बिग बाजार से इस फोन की खरीददारी पर आपको फ्यूचर पे वॉलेट पर 1000 रुपए का कैशबैक मिल रहा है। इसलिए बिना देर किए फौरन इस सेल का फायदा उठाएं और फोन की खरीद पर भारी कैशबैक का लाभ पाएं।

 बिग बाजार में शाओमी की फोन पर 1500 की छूट

बिग बाजार में शाओमी की फोन पर 1500 की छूट

बिग बाजार में शाओमी रेडमी 5A फोन आपको 4499 रुपए में मिलेगा। फोन पर मिलने वाला कैशबैक आपको फ्यूचर पे वॉलेट में मिलेगा। फरवरी से जून के बीच आपके वॉलवेट में 1000 रुपए क्रेडिट किए जाएंगे। वहीं अगर आपके पास एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो आपको फोन की खरीद 10 फीसदी का अतिरिक्‍त छूट मिलेगा। यानी फोन पर आपको कुल 1500 रुपए की छूट मिलेगा। यानी आपको ये फोन बिग बाजार में एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 4000 रुपए में मिलेगा।

 कब तक मिलेगा फायदा

कब तक मिलेगा फायदा

आपको बता दें कि ये फायदा आप 22 जनवरी से लेकर 28 जनवरी तक उठा सकते हैं। आपको बता दें कि शाओमी ऑफलाइन रणनीति के तहत बिग बाजार के साथ साझेदारी की थी। अक्टूबर में दोनों कंपनियों के बीच करार हुआ था। जिसके बाद से शाओमी रेडमी 4 और शाओमी रेडमी नोट 4 बिग बाजार के 240 स्टोर पर उपलब्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+