रतन टाटा बोले- टाटा ग्रुप की साख बनाए रखने के लिए सायरस मिस्त्री को हटाया जाना जरूरी था
रतन टाटा का यह जवाब सायरस मिस्त्री के उस बयान के कुछ देर बाद ही आया है जिसमें उन्होंने डोकोमो डील पर कंपनी के बोर्ड मेंबर्स की सलाह से फैसले लेने की बात कही थी।
नई दिल्ली। टाटा ग्रुप के चेयरमैन पद से सायरस मिस्त्री को हटाए जाने के फैसले पर रतन टाटा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप के भविष्य को देखते हुए सायरस मिस्त्री को हटाया जाना जरूरी था।

रतन टाटा ने कहा, 'टाटा संस के नेतृत्व में बदलाव का फैसला पूरी तरह से सोच-विचार कर कंपनी के हित में लिया गया है। इस पर गंभीरता से विचार किया गया था और बोर्ड मेंबर्स की सहमति से यह फैसला हुआ है। बोर्ड को लगता है कि टाटा ग्रुप के भविष्य के लिहाज से यह फैसला लेना जरूरी था।'
सायरस के जवाब के बाद टाटा का बयान
रतन टाटा का यह जवाब सायरस मिस्त्री के उस बयान के कुछ देर बाद ही आया है जिसमें उन्होंने डोकोमो डील पर कंपनी के बोर्ड मेंबर्स की सलाह से फैसले लेने की बात कही थी और टाटा ग्रुप की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को बेबुनियाद बताया था। सायरस मिस्त्री ने कहा था कि उनके हर फैसले की जानकारी रतन टाटा को थी।
कर्मचारियों से कहा- फॉलो मत करो, लीडर बनो
78 वर्षीय रतन टाटा चार साल पहले टाटा ग्रुप के चेयरमैन पद से रिटायर हुए थे। उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप के विकास की गति को बरकरार रखने और नेतृत्व को बेहतर बनाने के लिए उनकी वापसी जरूरी थी। उन्होंने कर्मचारियों को लिखे अपने संबोधन में कहा कि वे किसी को फॉलो करने के बजाय नेतृत्व की क्षमता को विकसित करें।
सायरस ने किया था पलटवार
इसके पहले पद से हटाए जाने के बाद ग्रुप की ओर से लगे आरोपों के जवाब में सायरस मिस्त्री ने कहा, 'मेरे कार्यकाल के दौरान लिए गए सभी फैसले ग्रुप की सहमति और नियमों के तहत थे। डोकोमो डील पर सभी फैसले टाटा संस के निदेशक मंडल की मंजूरी से ही लिए गए थे।' अपने जवाब में सायरस मिस्त्री ने कहा, 'डोकोमो के मामले में केस जिस तरह लड़ा गया है उसमें निदेशक मंडल की अनुमति न होने की बात कहना सरासर गलत है।'
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications