Reliance का नया धमाका, तीसरी तिमाही में 11,640 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ, Jio को 1,350 करोड़ का मुनाफा
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुनाफे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। रिलायंस कि जियो ने तीन सालों में नंबर 1 टेलिकॉम कंपनी का खिताब हासिल किया। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को अपने नतीजे जारी किए। कंपनी ने तीसरी तिमाही यानी अक्टूबर-दिसंबर के बीच बड़ी सफलता पाई। कंपनी को तीसरी तिमाही में कन्सालडैटड नेट प्रॉफिट में 13.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। कंपनी के लाभ में 11,640 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई।

तीसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ 11,640 करोड़ रुपए रहा, जबकि पिछले साल तीसरी तिमाही में ये लाभ 10,251 करोड़ रुपए रहा था। कंपनी का खुदरा कारोबार EBITDA में 58 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। वहीं रिलायंस जियो का शुद्ध लाभ 1,350 करोड़ रुपए रहा। इस दौरान कंपनी को न केवल रिवेन्यू में लाभ मिला बल्कि यूजर्स बेस में भी बढ़ोतरी हुई। पिछले 12 महीनों में जियो ने 13 करोड़ 57 लाख ग्राहक जोड़ लिए हैं।
31 दिसंबर, 2019 को रिलायंस जियो के ग्राहक आधार में 32.1 फीसद की वृद्धि हुई, जो वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 37 करोड़ थी और तिमाही के दौरान प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व 128.4 रुपये था। अपने नेटवर्क पर तिमाही के दौरान कुल वायरलेस डेटा ट्रैफ़िक 39.9 साल-दर साल आधार से बढ़कर 1,208 करोड़ जीबी हो गया और तिमाही के दौरान वोइस ट्रैफिक 30.3 फीसद उछलकर 82,640 करोड़ मिनट हो गया। रिलायंस का तीसरी तिमाही का कन्सॉलिडेटेड रेवेन्यू 168,858 करोड़ रुपए है। जो पिछले साल के मुकाबले 1.4% कम है।












Click it and Unblock the Notifications