घर बैठे पाएं रिलायंस जियो सिम, 7 दिनों में होगी फ्री होम डिलिवरी
नई दिल्ली। अगर आप भी रिलायंस जियो सिम देने के लिए नबंर लगाए बैठे है और सिम नहीं ले पा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। अब आपको जियो 4जी सिम लेने के लिए रिलायंस डिजीटल/ डिजीटल एक्सप्रेस/ डिजीटल एक्सप्रेस मिनी स्टोर के चक्कर काटने की जरुरत नहीं है, क्योंकि कंपनी अब आपके घर पर जियो 4जी सिम की फ्री होम डिलीवरी करेगी। 1 अक्टूबर तक नहीं किया ये काम तो बैंक बैलेंस होने के बावजूद भी अकाउंट से नहीं निकाल पाएंगे पैसा

जी हां साल 2017 तक अधिक से अधिक ग्राहक बटोरने के चक्कर में रिलायंस ने ये नया प्लान तैयार किया है। जिसके तहत जल्द ही ग्राहकों को घर पर रिलायंस जियो सिम की फ्री होम डिलीवरी की जाएगी। अब मोबाइल ऐप से निकलेगा PF और पेंशन का पैसा
क्या है रिलायंस की तैयारी
टेलकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही ऑनलाइन वेबसाइट लांच किया जाएगा। इन वेबसाइट के जरिए ग्राहकों को अपनी पूरी जानकारी भरनी होगी। फॉर्म भरने के बाद 5-7 दिन के अंदर कस्टमर्स को जियो सिम घर पर ही मिल जाएगा। आपको बता दें कि ये पहला मौका होगा जब कोई टेलीकॉम कंपनी लोगों के घर तक सिम कार्ड पहुंचाएगी। माना जा रहा है कि जल्द ही मेट्रो शहरों में इस नई फ्री होम डिलीवरी की शुरूआत की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications