भारत में सबसे सस्ता 4G फोन लॉन्च, कीमत सिर्फ 999 रुपए, जानें क्या है इस हैंडसेट की खासियत?
सबसे सस्ता 4जी हैंडसेट लॉन्च करते हुए रिलायंस जियो के अध्यक्ष आकाश अंबानी ने बताया कि इस हैंडसेट को क्यों लॉन्च किया गया है। इसका मकसद क्या है। साथ ही उन्होंने फीचर्स और पैक भी जारी किए।
भारत को '2जी-मुक्त' बनाने के लिए जियो ने सोमवार को सबसे सस्ता 'जियो भारत वी-2' 4जी फोन लॉन्च किया। इसकी कीमत सिर्फ 999 रुपए रखी गई है। कंपनी का दावा है कि जियो भारत वी-2 के दम पर 10 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों को जोड़ लेंगे। रिलायंस के मुताबिक, बीटा ट्रायल 7 सितंबर से शुरू होगा। इसे 6,500 तहसीलों में चलाया जाएगा।
सबसे सस्ता 4जी हैंडसेट लॉन्च करते हुए रिलायंस जियो के अध्यक्ष आकाश अंबानी ने कहा कि जहां एक तरफ भारत परिवर्तनकारी जियो ट्रू 5जी नेटवर्क के साथ 5जी क्रांति का नेतृत्व कर रहा है, वहीं समाज का एक वर्ग ऐसा भी है जो डिजिटल तकनीक का लाभ पूरी तरह से प्राप्त करने में असमर्थ है।

आगे कहा कि भारत में अभी भी 250 मिलियन मोबाइल फोन उपयोगकर्ता 2जी फोन ही इस्तेमाल करते हैं। बेसिक फीचर्स वाले फोन है। ऐसे में वो इंटरनेट की बुनियादी सुविधाओं का लाभ उठाने में असमर्थ हैं। इस नए हैंडसेट का मकसद यही है कि उन 250 मिलियन उपयोगकर्ता को इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराना है।
जानें क्या है इस हैंडसेट की खासियत?
- हर महीने 123 रुपए के रिचार्ज से 28 दिनों तक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग
- हर दिन 0.5GB यानी कुल 14GB डेटा इंटरनेट के लिए डाटा
- साल के लिए 1234 रुपए के रिचार्ज से 168GB डेटा
- जियो-पे से यूपीआई पेमेंट की सुविधा
- हैंडसेट में 0.3 मेगापिक्सल का रियर कैमरे की सुविधा
- जियो सावन, जियो सिनेमा और एफएम रेडियो की सुविधा
- कैमरे के साथ फ्लैश भी












Click it and Unblock the Notifications