जियो लाने वाला है 1734 रुपए का ये 4जी मोबाइल, मिलेगा WIFI और GPS भी
अपने धमाकेदार कॉलिंग और डेटा प्लान से मार्केट में तहलका मचाने के बाद अब रिलायंस जियो जल्द ही एक और धमाका करने जा रहा है।
नई दिल्ली। अपने धमाकेदार कॉलिंग और डेटा प्लान से मार्केट में तहलका मचाने के बाद अब रिलायंस जियो जल्द ही एक और धमाका करने जा रहा है। ऐसी खबरें हैं कि रिलायंस जियो के इस नए धमाके से मोबाइल मार्केट में तहलका मचना तय है। आइए जानते हैं इस नए धमाके के बारे में। ये भी पढ़ें- मोदी सरकार ने दिए 25 बुलेट ट्रेन के ऑर्डर, जानिए कहां चलेगी

जियो का 4जी मोबाइल
रिलायंस जियो जल्द ही 4जी स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। यह फोन क्वालकॉम और स्प्रेडट्रम प्रोसेसर पर काम करेगा। रिलायंस जियो की तरफ से कुल दो मोबाइल लॉन्च किए जा रहे हैं, जिनकी कीमत 2000 रुपए से कम है। दरअसल, रिलायंस जियो का लक्ष्य भारत के लोअर मिडिल क्लास लोगों तक जियो की सेवाएं पहुंचाना है। ये भी पढ़ें- 3 घंटे देरी से निकल कर भी 1 मिनट पहले ही पहुंच गई ये ट्रेन

क्या होगी कीमत?
गैजेट्स की वेबसाइट 91मोबाइलडॉटकॉम के मुताबिक इस क्वालकॉम पर काम करने वाले फोन की कीमत 1734 रुपए होगी, जबकि स्प्रेडट्रम प्रोसेसर पर काम करने वाले फोन की कीमत 1800 रुपए होगी। हालांकि, पहले भी ऐसी खबरें आ चुकी हैं कि रिलायंस जियो 1500 रुपए में मोबाइल लॉन्च करने वाला है। ये भी पढ़ें- ये है बेहद सस्ती 'सेवा कैब', किराया बस 5 रुपए प्रति किमी.

क्या खास है इन मोबाइल में?
जियो के इन फोन में 2.4 इंच की स्क्रीन होगी। इनमें 512 एमबी की रैम होगी और 4 जीबी की इंटरनल मैमोरी होगी। इसके अलावा फोन में माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट, 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और वीजीए फ्रंट कैमरा होगा। ये फोन वाई-फाई इनेबल्ड होंगे। इतना ही नहीं, इनमें जीपीएस भी होगा। ये भी पढ़ें- GST: फिल्मों से लेकर इंसुलिन तक, 'सस्ती' हो गई ये चीजें












Click it and Unblock the Notifications