Jio, Airtel और Vodafone: 149 या 199 रुपये का प्लान, जानिए कौन है बेस्ट?
नई दिल्ली। रिलायंस जियो के मार्केट में आने के बाद से सभी टेलीकॉम कंपनियों के बीच सस्ते टैरिफ पेश करने की होड़ मच गई है। जियो ने मार्केट में आने के साथ यूजर्स के लिए 149 रुपये का किफायती प्लान ऑफर किया था। इस प्लान में यूजर्स को 4G डाटा के साथ कॉलिंग की सुविधा भी मिलती थी। जियो के इस प्लान को टक्कर देने के लिए अब वोडाफोन और एयरटेल ने भी 199 रुपये में प्लान लॉन्च किए हैं। आइए जानते हैं इन तीनों कंपनियों के प्लान में से आपके लिए कौन सा बेहतर होगा ...

एयरटेल का 199 और 149 रुपये का प्लान
एयरटेल के 199 रुपये के प्लान में यूजर्स को रोजाना 1 जीबी डेली लिमिट के साथ 28 दिनों के लिए 28 जीबी डाटा देगा। इस प्लान में यूजर्स को कॉलिंग के लिए अलग से पैसे देने होंगे। जबकि 149 रुपये के प्लान में यूजर्स को रोजाना 300 एमबी डाटा के साथ अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।

वोडाफोन का 199 रुपये का प्लान
वहीं अगर वोडाफोन के 199 रुपये के प्लान की बात की जाए तो इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 1 जीबी डेली लिमिट के साथ 28 दिनों तक डाटा के साथ कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। इस प्लान में वोडाफोन अपने यूजर्स को रोजना 250 मिनट (हफ्ते में 1000 मिनट) अधिकतम कॉलिंग की सुविधा देगा। इसके बाद कॉल करने पर यूजर्स को 30 पैसे प्रति सेकेंड की दर से चार्ज देना होगा।

रिलायंस जियो का 149 रुपये का प्लान
इस प्लान में जियो अपने यूजर्स को 150 एमबी की डेली लिमिट के साथ 4.2 GB डाटा देता है। यह लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 64 kbps की स्पीड से डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की होती है। इसके साथ इस प्लान में लोकल, एसटीडी और रोमिंग फ्री होती है। साथ ही 300 लोकल और एसटीडी एसएमएस भी फ्री में मिलते हैं।












Click it and Unblock the Notifications