Jio के इस प्लान के आगे सब फेल, जानिए Airtel, Vodafone, रिलायंस जियो में से किसका प्लान है बेस्ट
Jio के इस प्लान के आगे सब फेल, जानिए Airtel, Vodafone, Reliance Jio में से किसका प्लान है बेस्ट
नई दिल्ली। रिलायंस जियो अपने सस्ते प्लान की वजह से जाना जाता है। जियो अक्सर नए प्लान पेश करता है, ताकि ग्राहकों को नए विकल्प मिल सके। जियो ने एक बार फिर से बेहतरीन प्लान पेश के जरिए बाकी टेलिकॉम कंपनियों के कड़ी चुनौती दी है। रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए 129 रुपए वाला प्लान पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी के साथ-साथ 2GB डेटा मिल रहा है। इस प्लान को जियो ने Affordable Packs कैटेगरी में रखा है, जिसमें यूजर्स को मात्र 129 रुपए खर्च कर 2जीबी डेटा मिल रहा है। वहीं हर दिन 300 SMS भी मिल रहे हैं।

JIO के इस प्लान में क्या है खास
जियो के इस प्लान में यूजर्स को 2जीबी डेटा के साथ-साथ जियो टू जियो फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वहीं दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए यूजर्स को 1000 मिनट मिल रहे है। प्लान की वैधता 28 दिन की है। वहीं इस प्लान के साथ यूजर्स को जियो ऐप्स का एक्सेस मुफ्त में मिल रहा है।

एयरटेल का 129 वाला प्लान
अगर बात करें एयरटेल के 129 रुपए वाले प्लान की तो इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वहीं प्लान के साथ यूजर्स को 1 जीबी डेटा और 200 एसएमएस की सुविधा मिलती है। हालांकि इस प्लान की वैधता 24 दिनों की है। यूजर्स को इस प्लान के साथ एयरटेल के ऐप Airtel Xstream और Wynk Music का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

वोडाफोन का 129 वाला प्लान
वोडाफोन के 129 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वहीं यूजर्स को 300 SMS के साथ-साथ 2जीबी डेटा मिलती है। हालांकि इस प्लान की वैधता भी 24 दिन की है। कंपनी ने इस प्लान के साथ यूदर्स को वोडाफोन प्ले और जी5 जैसे ऐप्स के फ्री स्बसक्रिप्शन दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications