Samsung के साथ मिलकर बड़े धमाके की तैयारी में Jio, 99% आबादी पर होगा कब्जा

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने टेलिकॉम सेक्टर में तबाही मचा दी है। रिलायंस ने जब से जियो की सर्विस शुरू होने के बाद से बाकी की टेलिकॉम कंपनियों को लगातार नुकसान हुआ है। अब जियो एक बार फिर से अपने ग्राहकों को खुशखबरी देने की तैयारी कर रहा है। तेजी से आगे बढ़ रहे जियो ने ऐलान किया है कि इस दिवाली तक कंपनी की पहुंच भारत के 99 फीसदी आबाजी तक हो जाएगी। कंपनी के अधिकारी की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है कि जियो सैमसंग के साथ मिलकर जल्द ही 'इंटरनेट-ऑफ-थिंग्स' (IoT) सेवाएं शुरू करने जा रहा है, जिसके बाद उपभोक्ताओं को और फायदे मिलेंगे।

बड़े धमाके की तैयारी में जियो

बड़े धमाके की तैयारी में जियो

रिलायंस जियो इंफोकॉम के अध्यक्ष ज्योतिंद्र ठाकेर ने जियो की प्लानिंग के बारे में बताते हुए कहा कि हम प्रति माह 8 से 10000 टावर लगा रहे हैं। कंपनी ने इसे लेकर पूरी तैयारी कर ली है। कंपनी ने सितंबर या अक्टूबर तक 99 प्रतिशत आबादी तक पहुंचने का लक्ष्यतय किया है। जियो के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी ने पिछले साल 170 दिन में 10 करोड़ उपभोक्ता जोड़े, जो एक बड़ी सफलता है।

16 करोड़ यूजर्स

16 करोड़ यूजर्स

इस वक्त जियो के पास 16 करोड़ उपभोक्ता है। जियो ने लोगों को फ्री सर्विस और फिर सस्ते प्लान के बल पर ये आंकड़ा छुआ है। कंपनी ने इस साल दीवाली तक देश की 99 फीसदी आबाजी तक पहुंचने का टारगेट सेट कर लिया है। जियो के मुताबिक कंपनी ने 16 महीने से कम वक्त में 16 करोड़ सब्‍सक्राइबर्स है, जो पैसे देकर सर्विस ले रहे हैं।

सैमसंग के साथ मिलकर करेगी बड़ा धमाका

सैमसंग के साथ मिलकर करेगी बड़ा धमाका

जियो ने कहा कि कंपनी ने आईओटी सेक्टर पर तैयारी कर ली है। जियो हर गांव और हर व्यक्ति को जोड़ना चाहता है। अब इसके लिए कंपनी ने सैमसंग के साथ हाथ मिलाया है। कंपनी ने कहा कि उनकी इस सर्विस से लोगों को फ्री से पेड में सफलतापूर्वक माइग्रेट कर लिया।

 इंटरनेट ऑफ थिंग्स की तैयारी

इंटरनेट ऑफ थिंग्स की तैयारी

जियो ने इंटरनेट ऑफ थिंग्स नेटवर्किंग के लिए सैमसंग के साथ हाथ मिलाया है। इस इंटरनेट ऑफ थिंग्स नेटवर्किंग की मदद से आप अपने प्रयोग के सभी गैजेट्स और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस एक-दूसरे से कनेक्ट कर सकते है। इसमें केवल एक डिवाइस आपके घर में रखे हर गैजेट को कमांड करता है। इसके लिए जियो ने सैमसंग के साथ मिलकर इंटरनेट ऑफ थिंग्‍स (IoT) शुरू करने का एलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+