Jio दोबारा लेकर आया 98 और 149 रु के प्लान, मिलेंगे अब ये फायदे

नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनियों के बीच प्लान को लेकर होड़ मची हुई है। आए दिन कंपनियां अपने प्लान में बदलाव कर रही हैं। इसी तरह मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस जियो ने 98 रु और 198 रु वाले प्लान को ग्राहकों के लिए दोबारा शुरू किया है। जियो के ये दोनों ही प्लान ग्राहकों की पसंद रहे हैं। दरअसल, कंपनी ने दोनों प्लान को अपडेट किया है।

98 रु के प्लान में मिलेंगे ये फायदे

98 रु के प्लान में मिलेंगे ये फायदे

इन दोनों प्लान्स को कंपनी ने कुछ दिनों पहले वापस ले लिया था। कंपनी ने इन दोनों प्लान्स को रिचार्ज प्लान्स महंगे करने के ऐलान के बाद ही वापस ले लिया था, लेकिन कंपनी दोबारा इनको शुरू कर रही है। 98 रु के प्लान में जियो ग्राहकों को 28 दिनों की वैधता मिलेगी। जबकि इस प्लान के साथ 2 जीबी डेटा मिलेगा। ग्राहकों को 300 एसएमएस, जियो ऐप्स, फ्री अनलिमिटेड कॉल्स (जियो टू जियो) भी मिलेंगे। इस प्लान के साथ आईयूसी फ्री मिनट की लिमिटेड सर्विस नहीं दी जा रही है।

149 रु के प्लान को भी दोबारा किया शुरू

149 रु के प्लान को भी दोबारा किया शुरू

वहीं, लिमिट खत्म होने के बाद 64Kbps डेटा ब्राउजिंग स्पीड हो जाएगी। जबकि 149 रु वाले प्लान की बात करें तो ग्राहकों को 1 जीबी डेटा रोजाना मिलेगा। इस प्लान में जियो टू जियो फ्री कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है और साथ ही 300 मिनट जियो टू नॉन-जियो FUP मिनट भी मिल रहे हैं। इस प्लान के साथ यूजर्स को 100 एसएसएस प्रति दिन और जियो ऐप का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इस प्लान की वैधता 24 दिन होगी।

दोनों प्लान को कंपनी ने ले लिया था वापस

दोनों प्लान को कंपनी ने ले लिया था वापस

टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के साथ-साथ वोडाफोन-आइडिया ने अपने ग्राहकों को चौंकाते हुए ऐलान किया था कि वो कंपनी की ओर से जारी नए प्रीपेड प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा उठा सकेंगे। खास तौर से वोडाफोन-आइडिया ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी थी। कंपनी की ओर से किए गए ट्वीट में लिखा गया, 'फ्री का मतलब अभी भी फ्री, हमारे अनलिमिडेट प्लान्स से लें दूसरे नेटवर्क पर भी फ्री कॉलिंग का मजा।' इस ऐलान के बाद ही जियो ने 98 और 149 रु के प्लान को दोबारा शुरू करने का ऐलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+