नोकिया हैंडसेट खरीदने पर Jio दे रहा है 100GB का Free डेटा, जानें कया है ऑफर?
नई दिल्ली। भारत में सबसे तेज रफ्तार से आगे बढ़ने वाली रिलायंस जियो ने नोकिया फोन खरीदने वाले लोगों को खास ऑफर दिया है। जियो ने नोकिया हैंडसेट खरीदने वाले लोगों को FREE डेटा देने का ऑफर दिया है। जियो ने एचएमडी ग्लोबल के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत अगर कोई नोकिया 8 और नोकिया 5 खरीदता है तो रिलायंस जियो उसे क्रमश: 100जीबी और 50GB डेटा अतिरिक्त देगी।

आपको बता दें कि जियो के इस ऑफर के तहत अगर आप पहले ग्रुप में हैं और कम से कम 309 रुपए का रिचार्ज करवाते हैं तो कंपनी आपको हर महीने 10जीबी डेटा देगी जो अगर 10 महीनों तक डारी रहेगा। वहीं दूसरे ग्रुप में आने वाले स्मार्टफोन्स को हर महीने 5GB फ्री डेटा मिलेगी। ये ऑफर भी 10 महीनों तक जारी रहेगा। इस ऑफर की वैधता 31 अगस्त 2018 तक जारी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications