जियो कर रहा है 5जी तकनीक पर निवेश, ताकि विरोधी टेलिकॉम कंपनियों से ली जा सके टक्कर
एयरटेल, वोडाफोन और आइ़डिया जैसी कंपनियों से टक्कर लेने के लिए रिलायंस जियो 5जी को ध्यान में रखकर निवेश कर रहा है। जियो का मौजूदा नेटवर्क 5जी तकनीक लागू करने में सक्षम है।
नई दिल्ली। रिलायंस जियो मौजूदा समय में ग्राहकों को जोड़ने के साथ-साथ भविष्य के लिए भी योजना बना रही है। मुकेश अंबानी भविष्य की तकनीक पर भी निवेश करने में लगे हुए हैं। कंपनी ने अपनी तीसरी तिमाही के बयान में कहा है कि कंपनी ने एक मोबाइल-वीडियो नेटवर्क बनाया है और इसकी मदद से इंटरनेट का इस्तेमाल करते हुए फोन करने की सुविधा (वॉइस ओवर आईपी) शुरू की है। बयान में कहा गया है कि कंपनी ने एक ऐसा नेटवर्क बनाया है जो भविष्य के लिए भी पूरी तरह से उपयुक्त है। बयान के अनुसार मौजूदा नेटवर्क में 5जी तकनीक को भी आसानी से शुरू किया जा सकता है।

मुकेश अंबानी ने अपने पुराने बयानों में भी कहा है जियो के जरिए वह लोगों द्वारा इंटरनेट का इस्तेमाल करने के तरीकों को ही बदल देंगे। सोमवार को उन्होंने एक बयान में देशवासियों द्वारा डिजिटल लाइफ की तरफ बढ़ने के उत्साह के लिए सभी देशवासियों को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि रिलायंस जियो ने अपने खास ऑफर के द्वारा करोड़ों भारतीयों को एक लग्जरी लाइफ जीने का मौका दिया है। जियो इस समय डिवाइस, एप्लिकेशन और कंटेट का एक नेटवर्क बनाने में लगा हुआ है। अपनी इस योजना को साकार करने के लिए मुफ्त इंटरनेट सेवा के जरिए जियो करोड़ों लोगों को खुद से जोड़ चुका है, जो जियो की विरोधी टेलिकॉम कंपनियों भारती एयरटेल, आइडिया सेल्युलर और वोडाफोन जैसी कंपनियों के लिए परेशानी की बात है।
ये भी पढ़ें- इंडियन आर्मी के लिए तैयार हो रहे वर्ल्ड क्लास हैं हेलमेट्स
सितंबर में लॉन्च होने के महज 83 दिन के अंदर कंपनी ने 5 करोड़ ग्राहक बना लिए। 31 दिसंबर 2016 तक जियो से कुल 7.24 करोड़ ग्राहक जुड़ चुके हैं। अपने ग्राहकों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए ही कंपनी ने जियो हैप्पी न्यू ईयर ऑफर शुरू किया है। इस ऑफर के तहत कंपनी ने अपनी मुफ्त सेवाओं को 31 मार्च 2017 तक के लिए बढ़ा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications