Jio ने बंद किया भारत का सबसे बड़ा प्रीपेड 4G प्लान, अब नहीं मिलेगा 780 GB डाटा

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अपने 9,999 रुपये के 4G प्लान को बंद कर दिया। यह प्लान अभी तक भारत का सबसे बड़ा प्रीपेड 4G प्लान था। इस प्लान को लेने पर ग्राहकों को 13 महीने की वैलिडिटी के साथ 780 जीबी डाटा मिलता था। इसके साथ ही जियो ने अपने कई प्लान की कीमतें भी बढ़ाई है साथ ही कई प्लान में मिलने वाले डाटा लिमिट को भी कम किया है। यानी जियो यूजर्स को अब रिचार्ज कराते समय अपनी जेबें ढीली करनी पडे़ंगी।

अब आया 750 जीबी डाटा का प्लान

अब आया 750 जीबी डाटा का प्लान

9,999 रुपये के 4G प्लान की जगह जियो ने एक दूसरा प्लान मार्केट में उतारा है जिसमें यूजर्स को 750 जीबी डाटा मिलेगा लेकिन उसकी वैलिडिटी सिर्फ 360 दिन होगी। यानी कि 1 साल से भी कम। इसके अलावा जियो ने अपने सबसे छोटे 19 रुपये के प्लान में भी बदलाव करते हुए उसकी वैलिडिटी सिर्फ 1 दिन कर दी है।

जिन्होंने रिचार्ज कराया उनका क्या?

जिन्होंने रिचार्ज कराया उनका क्या?

रिलायंस जियो ने अपने प्लान में 19 अक्टूबर से बदलाव किए हैं। ऐसे में अगर आप ने 19 अक्टूबर से पहले अपने जियो नंबर को रीचार्ज कराया है तो आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आपको प्लान के मुताबिक ही सारी सुविधाएं मिलती रहेंगी। लेकिन प्लान की वैलिडिटी खत्म होने के बाद आप दोबारा इस प्लान को रिचार्ज नहीं करा पाएंगे। आपको रीचार्ज के लिए जियो के अन्य किसी प्लान का चयन करना पड़ेगा।

जियो के ये प्लान हुए महंगे

जियो के ये प्लान हुए महंगे

इन 4 प्लान को बंद करने के अलावा जियो ने अपने 149 रुपए, 399 रुपए, 509 रुपए, 999 रुपए, 1999 रुपए और 4999 रुपए वाले प्लान में भी बदलाव किए हैं। इनमें से कई प्लान की कीमतें बढ़ा दी गई हैं तो कई प्लान में मिलने वाले डाटा और वैलिडिटी को कम कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+