Jio ने पेश किया बंपर प्लान, 6 महीने तक मिलेगा अनलिमिटेड 4G डेटा के साथ फ्री कॉलिंग, मेसेज, रोमिंग जैसे ढेरों ऑफर्स
नई दिल्ली। अगर आर रिलायंस जियो के कस्टमर्स हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद खास है। रिलायंस जियो ने एक बार फिर से अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए धमाकेदार प्लान पेश किया है। जियो के इस नए प्रीपेड प्लान में यूजर्स को न केवल अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है बल्कि अनलिमिटेड हाई स्पीड डेटा, फ्री रोमिंग जैसी सुविधाएं मिल रही है। आइए आपको जियो के इस प्लान के बारे में विस्तार से बताते हैं।

जियो का नया प्लान
रिलायंस जियो ने मानसून हंगामा ऑफर के तहत कई बेहतरीन प्लान पेश किए। इन प्लान्स में से एक प्लान है 594 रुपए का। इस प्लान में यूजर्स को 6 महीने तक फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ अनलिमिटेड 4G डेटा भी मिल रहा है। जियो के इस 594 रुपए वाले प्लान में आप 6 महीने तक अनलिमिटेड फ्री डेटा के मजे ले सकते हैं। इसके साथ ही आपको अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और एसएमएस भी मिल रही है।

मानसून हंगामा ऑफर
आपको बता दें कि जियो ने ऑफर मानसून हंगामा ऑफर के तहत पेश किया है। इस मानसून हंगामा ऑफर में आप अपने किसी भी चालू फीचर फोन के बदले जियो फोन 501 रुपए देकर एक्सचेंज कर सकते हैं। जियो सिम लेने वाले यूजर्स को यह प्लान वन टाइम एक्टिवेशन के रूप में दिया जाएगा। इतना ही नहीं इस प्लान का फायदा मोबाइल नंबर पोर्टबिलिटी वाले यूजर्स को भी मिलेगा।

जियो फोन यूजर्स के लिए दो और बेहतरीन प्लान
जियो ने अपने जियो फोन यूजर्स के लिए 99 रुपए और 153 रुपए वाले दो और प्लान पेश किए हैं। 99 रुपए वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान में यू जर्स को 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ ही फ्री एसएमएस और 500 एमबी 4G डाटा रोजाना मिलता है। वहीं 153 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को रोजाना 1.5 जीबी 4G डेटा के साथ-साथ 28 दिनों तक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और फ्री एसएमएस की सुविधा मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications