Reliance Jio ने 26 जनवरी पर लॉन्च किया नया प्लान, 8 प्लान में किया बदलाव
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने 26 जनवरी के मौके पर अपने यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है। जियो ने Jio Republic Day 2018 नाम से यूजर्स के लिए सिर्फ 98 रुपयों में एक नया प्लान लॉन्च किया है। इसके साथ ही अपने 4 प्लान कीमतों को 50 रुपयों का घटा दिया है। इसके अलावा 4 प्लान में अब यूजर्स को प्रतिदिन 500MB ज्यादा डेटा देने का ऐलान किया है। आगे पढ़िए इन सभी प्लान के बारे पूरी जानकारी।

इन 4 प्लान में मिलेगा 500MB फीसदी ज्यादा डाटा
रिलायंस जियो ने अपने 198 रुपये, 398 रुपये, 448 रुपये और 498 रुपये के प्लान में बदलाव करते हुए यूजर्स को अब प्रतिदिन 2GB डाटा देने का ऐलान किया है। पहले इन प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1.5GB डाटा मिलता था। इस बदलाव के बाद अब यूजर्स को 198 रुपये के प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 56GB डाटा मिलेगा। 398 रुपये के प्लान में 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ 140GB डाटा मिलेगा। 448 रुपये के प्लान में 24 दिनों की वैलिडिटी के साथ 168GB और 498 रुपये के प्लान में 91 दिन की वैलिडिटी के साथ 182GB डाटा मिलेगा।

ये 4 प्लान हुए 50 रुपये सस्ते
इसके साथ ही रिलायंस जियो ने अपने 4 प्लान की कीमतों को 50 से 60 रुपये तक सस्ता कर दिया है। जियो ने जिन प्लान को सस्ता किया है वे प्लान हैं- 199 रुपये के, 399 रुपये के, 459 रुपये के और 509 रुपये के। 199 रुपये का प्लान अब 50 रुपये सस्ता होकर सिर्फ 149 रुपये में मिलेगा। वहीं 399 रुपये का प्लान भी अब 50 रुपये कम 349 रुपये में ही मिलेगा। जबकि 459 और 509 रुपये का प्लान अब 60 रुपये कम होकर क्रमश: 399 और 449 रुपये में मिलेगा।

ये नया प्लान किया लॉन्च
रिलायंस जियो ने इसके साथ ही अपने यूजर्स के लिए 98 रुपये में एक नया छोटा रिचार्ज लॉन्च किया है। जियो यूजर्स को 98 रुपये में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 2GB अनलिमिटेड डाटा मिलेगा। इसके अलावा 28 दिनों तक सभी तरह की कॉलिंग और रोमिंग फ्री होगी। अगर आप जियो यूजर्स हैं तो जियो ऐप या जियो की वेबसाइट से रिचार्ज करा इस शानदार ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications