15 अगस्त से शुरू हो रहा है Jio GigaFiber का रजिस्ट्रेशन,जानें कीमत, बुकिंग का तरीका और प्लान के बारे में विस्तार से

नई दिल्ली। रिलायंस जियो की ब्रॉडबैंड सर्विस Jio Giga Fiber के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त से शुरू होने वाली है। जियो Giga Fiber की शुरुआत कंप नी देश के 1100 शहरों में कर रही है। बताया जा रहा है कि Jio Giga Fiber की सेवा अन्य ब्रॉडबैंड सर्विसेज के मुकाबले काफी सस्ती होगी, इसलिए लोग इसकी तरफ आकर्षित हो रहे हैं। गीगाफाइबर के प्लान की शुरुआत महज 500 रुपए से हो सकती हैं। आप भी अगर जियो गीगाफाइबर की बुकिंग करवाना चाहते हैं तो आपको इसके बारे में सारी जानकारी होनी चाहिए। आइए जानें Jio Giga Fiber से जुड़ी अहम बातें....

 क्या है Jio GigaFiber

क्या है Jio GigaFiber

JioGigaFiber फाइबर टु द होम (FTTH) पर आधारित है। इस ब्रॉडबैंड सर्विस की मदद से यूजर को फास्ट इंटरनेट सर्विस मिलेगी। जियो गीगाफाइबर के लिए इस्तेमाल की जाने वाली केबल दूसरों के मुकाबले फास्ट कनेक्टिविटी प्रोवाइड करती है. यह मौजूदा केबल के मुकाबले बेहतर होगी। इस GigaFiber की खास बात यह है कि इसे लेने वाले यूजर्स को राउटर के साथ सेट-टॉप बॉक्स भी मिलेगा। यानी आप इंटरनेट से लेकर केबल तक सब स्मार्ट होगा। गीगाफाइबर के साथ मिलने वाले सेट-टॉप बॉक्स से यूजर्स जियो GigaTV का भी लाभ ले सकेंगे। इतना ही नहीं GigaFiber सेट-टॉप बॉक्स के जरिए स्मार्ट टीवी से यूजर्स HD वीडियो कॉल्स भी कर सकेंगे।

 15 अगस्त से शुरू होगी बुकिंग,जानें रजिस्ट्रेशन का तरीका

15 अगस्त से शुरू होगी बुकिंग,जानें रजिस्ट्रेशन का तरीका

कंपनी ने पहले ही इस बारे में ऐलान किया था। जियो गीगा फाइबर का रजिस्ट्रेशन कल यानी 15 अगस्त से शुरू हो रहा है। अगर आप भी इस ब्रॉडबैंड सर्विस की बुकिंग कराना चाहता है तो आपको jio.com या फिर My Jio App से जरिए ही बुकिंग करवानी होगी। आप माय जियो ऐप या फिर जियो की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर Jio GigaFiber को बुक कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि सबसे ज्यादा जिस शहर से यूजर्स रजिस्टर्ड होंगे, वहां पहले GigaFiber की शुरुआत होगी।

 कैसा होगा जियो गीगाफाइबर का प्लान

कैसा होगा जियो गीगाफाइबर का प्लान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जियो गीगाफाइबर के प्लान बाकी ब्रॉडबैंड से सस्ते होंगे। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जियो गीगा फाइबर के प्लान की कीमत 500 रुपए से शुरू होगी। गीगाफाइबर के शुरुआती प्लान में एक जीबीपीएस तक की स्पीड दी जा सकती है। सामान्यतौर पर ब्रॉडबैंड सर्विस ऑपरेटर्स 100 mbps की स्पीड से 100 जीबी डेटा देने के लिए 700 से 1,000 रुपए का शुल्क लेते हैं, लेकिन गीगा फाइबर आपको इससे आधी कीमतों पर मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+