जल्द ही आपकी कार से भी 'बात' करेगा jio, जानिए कैसे
नई दिल्ली। जहां एक ओर रिलायंस जियो के धांसू ऑफर ने सभी टेलिकॉम कंपनियों की नींद उड़ा दी है, वहीं ग्राहकों में इसे लेने की बेसब्री हर रिलायंस स्टोर के बाहर लगी लंबी-लंबी लाइनें साफ बयां करती हैं। लेकिन हो सकता है कि रिलायंस जियो का फ्यूचर प्लान जानकर आपके होश उड़ जाएं। भविष्य के लिए रिलायंस जियो की क्या है प्लानिंग, आइए जानते हैं।

जियो कार कनेक्ट
रिलायंस जियो फिलहाल 'जियो कार कनेक्ट' ऐप पर काम कर रहा है। 'जियो कार कनेक्ट' के जरिए रिलायंस जियो की योजना है कि वह 90 फीसदी कारों को आपके मोबाइल से जोड़ देगा।
बस फिर क्या है, अपने मोबाइल से ही आप कार के कई सारे काम कर सकते हैं। इसके लिए सिर्फ डाउनलोड करना होगा रिलायंस जियो का 'जियो कार कनेक्ट' ऐप।

क्या होगा इस तकनीक में
इस तकनीक के तहत एक डोंगल जैसा दिखने वाला डिवाइस 'ऑन-बोर्ड डायग्नोस्टिक (ओबीडी)' आपकी कार में लगा दिया जाएगा, जिसमें रिलायंस जियो की सिम पड़ेगी।
यह आपकी पूरी कार को वाई-फाई में बदल देगा, जिससे अधिकतम 10 डिवाइस कनेक्ट किए जा सकेंगे। इसे ऑपरेट करने के लिए जियो कार कनेक्ट ऐप की जरूरत होगी, जिसे बनाने की प्रक्रिया अभी भी जारी है।

क्या होंगे फायदे?
यह ऐप आपकी कार को आपके फोन से जोड़ देगा और उसकी जरूरी जानकारियां आप तक पहुंचाएगा। इन जानकारियों में गाड़ी में तेल, पानी, बैटरी जैसी चीजों की सभी जानकारियां मौजूद होंगी।
जियो कार कनेक्ट आपको समय-समय पर अलर्ट भी भेजेगा। अगर आपकी कार में तेल खत्म होने वाला है या फिर आपकी बैटरी बदलने लायक हो चुकी है, तो भी यह ऐप आपको अलर्ट भेजेगा।

असिस्टेंट की तरह करेगा काम
अगर आपकी गाड़ी में यह डिवाइस लगा होगा तो यह आपके असिस्टेंट की तरह काम करेगा। ये आपको समय-समय पर अलर्ट तो भेजेगा ही साथ ही कई ऐसे काम करेगा, जो आपने पहले नहीं सुने होंगे।
अगर आपकी गाड़ी के दरवाजे सही से बंद नहीं हैं तो भी ये आपको उसकी सूचना देगा। आप जैसे ही पार्किंग में खड़ी अपनी कार की ओर बढ़ेंगे तो ये उसका एसी अपने आप ऑन कर देगा, ताकि जब तक आप कार तक पहुंचें, आपको गाड़ी ठंडी मिले।

2020 तक लॉन्च हो सकती है ये सुविधा
फिलहाल रिलायंस जियो की योजना है कि इसे 2020 से पहले ही पूरी तरह से विकसित कर दिया जाए और लोगों के इस्तेमाल के लिए लॉन्च कर दिया जाए।
यह डिवाइस उन लोगों के लिए भी बहुत काम की चीज है, जो अपने ड्राइवर पर नजर रखना चाहते हैं। गाड़ी में लगी ये डिवाइस जीपीएस का काम करेगी, जिससे आप गाड़ी के हर मूवमेंट पर नजर रख सकेंगे।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications