Reliance Jio का बेहतरीन प्लान, मात्र 7 रू खर्च कर पाएं रोजाना 1.5 GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

नई दिल्ली। हाल ही में सभी टेलिकॉम कंपनियों, रिलायंज जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया ने अपने टैरिफ प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी। रिलायंस जियो ने भी अपने प्लान में बढ़ोतरी की, जिसके बाद जियो के प्लान पहले के मुकाबले 20 से 30 पीसदी तक महंगे हो गए, हालांकि जियो के टैरिफ बढ़ोतरी के बावजूद भी वो Airtel, Vodafone-Idea पर भारी पड़ रहा है। टैरिफ महंगा करने के बावजूद जियो के प्लान अभी भी बाकी के टेलिकॉम कंपनियों के प्लान से सस्ते हैं।

 जियो का बेहतरीन प्लान

जियो का बेहतरीन प्लान


टैरिफ बढ़ाए जाने के बाद अपने यूजर्स को आकर्षित करने के लिए Reliance Jio, Airtel और Vodafone कई प्रीपेड प्लान ऑफर किए हैं। इन प्लान्स के साथ यूजर्स को अपने पसंद और जरूरत के मुताबिक बेहतरीन प्लान चूनने का मौका मिल रहा है। Jio ने भी कम पैसे में भरपूर डेटा और कॉलिंग वाला प्लान पेश किया है। आप मात्र 7 रुपए खर्च कर रोजाना 1.5 GB डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा पा सकते हैं।

 क्या है जियो के इस प्लान में

क्या है जियो के इस प्लान में

रिलायंस जियो के 399 रुपए वाले प्लान के बारे में आपको बताए तो इस प्लान में जियो यूजर्स को 56 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यूजर्स को इस प्लान के तहत रोजाना 1.5 जीबी डेटा के साथ-साथ जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा और फ्री एसएमएस मिलती है। अगर इस रिचार्ज को रोजाना के हिसाब से देखें, तो इससे रिचार्ज करने पर आपका रोजाना खर्च करीब 7 रुपए का आता है, यानी 7 रुपए खर्च कर आप रोजाना 1.5 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा पाते हैं। इस प्लान में यूजर्स को रोज 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है, लेकिन अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा सिर्फ जियो से जियो पर मिलेगी। बाकी नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 2,000 मिनट मिलते हैं। ये मिनट खत्म होने के बाद अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 6 पैसे प्रति मिनट चार्ज देना होगा।

 Airtel, Vodafone-Idea के प्लान

Airtel, Vodafone-Idea के प्लान


जियो के इस प्लान की तरह एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया के पास भी बेहतरीन प्लान है। एयरटेल के 399 रुपए वाले प्लान में 56 दिनों की वैधता के साथ 1.5 जीबी डेटा और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसी तरह से वोडाफोन के 399 रुपए वाले प्लान में भी 56 दिन की वैलिडिटी, रोज 1.5 जीबी डेटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+