Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jio की वजह से एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया को लगा जोरदार झटका, जून में जोड़े 82 लाख नए यूजर

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने एक बार से बाकी टेलिकॉम कंपनियों को बड़ा झटका दिया है। ट्राई के ताजा आंकड़ों के मुताबिक रिलायंस जियो ने एक बार फिर से बाजी मार ली है। जियो ने जून में 82.6 लाख नए यूजर्स जोड़े हैं। जून में जियो ने एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया को बड़ा झटका देते हुए रिकॉर्ड यूजर्स जोड़े।

Reliance Jio adds 82.6 million subscribers in June; Vodafone-Idea loses 41.45 million

वहीं एयरटेल, आइडिया-वोडाफोन के यूजर्स में 41.75 लाख की कमी दर्ज की गई। जियो ने जून में 82.6 लाख यूजर्स जोड़े, हालांकि अभी भी वोडाफोन-आइडिया 38.34 करोड़ यूजर के साथ नंबर 1 के पायदान पर है। वहीं 33.12 करोड़ यूजर्स के साथ जियो दूसरे नंबर पर। एयरटेल 32.03 करोड़ यूजर के साथ एयरटेल तीसरे नंबर पर है।

ट्राई द्वारा जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक जून में जियो के यूजर्स की तादात में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। जियो के जून में यूजर्स की संख्या में 82.68 लाख की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। जबकि मई में जियो ने 81.80 लाख नए यूजर्स जोड़े है। वहीं जियो के अलावा बीएसएनएल को भी यूजर्स का फा.दा हुआ है। तमाम वित्तीय एवं परिचालन संबंधी दिक्कतों के बावजूद BSNL ने जून में यूजर्स की संख्या मामले में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।जून में बीएसएनएल के ग्राहकों की संख्या में 2.66 लाख का इजाफा दर्ज किया गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+