रिलायंस बोर्ड में आकाश, ईशा और अनंत अंबानी की नियुक्ति पर शेयरहोल्डर्स की मुहर, जानिए किसे कितने वोट मिले?

Reliance industries: रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड में अंबानी परिवार की नई पीढ़ी की एंट्री हो गई है। शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरधारकों ने आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी की नियुक्ति को अपनी मंजूरी दे दी।

कंपनी ने शुक्रवार को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी। ईशा और आकाश अंबानी की नियुक्ति के पक्ष में शेयरधारकों के 98 फीसदी वोट गए, जबकि अनंत अंबानी को 92.75 फीसदी वोट मिले।

Reliance Industries

आपको बता दें कि ईशा, आकाश और अनंत अंबानी कंपनी में नॉन-एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स के तौर पर रहेंगे। रिलायंस इंडस्ट्रीज की 46वीं एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपनी विरासत सौंपने की योजना के बारे में बताया था। मुकेश अंबानी ने कहा था, 'मेरे तीनों बच्चे आकाश, अनंत और ईशा कंपनी के अलग-अलग बिजनेस में पूरे आत्मविश्वास के साथ लीडरशिप की जिम्मेदारी ले रहे हैं। जियो को आकाश अंबानी और रिटेल डिविजन को ईशा लीड कर रही हैं। वहीं, अनंत ने न्यू एनर्जी बिजनेस को ज्वॉइन किया है और जामनगर में अपना काफी समय कंपनी को दे रहे हैं।'

'धीरूभाई अंबानी से मिली तीनों बच्चों को प्रेरणा'
मुकेश अंबानी ने आगे कहा, 'मेरे तीनों बच्चों को बिजनेस में लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा अपने दादा धीरूभाई अंबानी से मिली है। यहीं नहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए यंग लीडर्स और प्रोफेशनल्स की जो टीम आगे बढ़कर अहम योगदान दे रही है, ईशा-आकाश और अनंत उस टीम में भी शामिल हैं। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स, कंपनी के सीनियर लीडर्स और यहां तक कि मैं भी तीनों बच्चों को हर दिन जरूरी दिशा-निर्देश देते हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+