Mukesh Ambani ने खरीदी कैडिलैक एस्केलेड, अमेरिकी प्रेसिडेंट भी चलते हैं इसी SUV से, जानें खासियत और कीमत
Mukesh Ambani ने खरीदी कैडिलैक एस्केलेड, अमेरिकी प्रेसिडेंट भी चलते हैं यही SUV, जानें खासियत और कीमत
नई दिल्ली, 7 फरवरी। रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी रईसों की लिस्ट में भले ही एक पायदान खिसक गए हैं, लेकिन पिछले दिनों वो अपनी एक कार को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल मुकेश अंबानी ने हाल ही में एक ऐसी कार खरीदी हैं, जिसे लेकर वो चर्चा में आ गए हैं। न केवल कार, बल्कि कार की नंबर प्लेट को लेकर भी मुकेश अंबानी ने लाखों रुपए खर्च किए हैं। कार के शौकीन मुकेश अंबानी के गैरेज में जगुआर लैंड रोवर, टेस्ला , लैम्बॉर्गिनी , रॉल्स रॉइस जैसे लग्जरी गाड़ियां हैं। अब इस लिस्ट में Cadillac Escalade कार का नाम जुड़ गया है। आपको बता दें कि इस SUV का इस्तेमाल अमेरिकी राष्ट्रपति भी करते हैं।

मुकेश अंबानी की खास कार
मुकेश अंबानी की इस नई कार की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर होते ही वायरल हो गईं। मुकेश अंबानी की कैडिलैक एस्केलेड कार सिल्वर कलर की है. । दुनिया भर में इस कार को रइसों और करोड़पतियों की पहली पसंद माना जाता है। ये एसयूवी कार नहीं बल्कि एक अभेद्य किला है। ये कार भारत की सबसे महंगी कार है। वहीं हाल में अंबानी ने रॉल्स रॉइस गाड़ी खरीदी है। इस कार की शुरुआती कीमत 6 करोड़ 95 लाख थी। वहीं इस कार को अंबानी के लिए मॉडिफिकेशन्स किए गए हैं, जिसके कारण इसकी कीमत 13 करोड़ के करीब पहुंच गई है। मुकेश अंबानी के इस कार पर जहां करोड़ों खर्च किए तो वहीं कार के नंबर प्लेट पर लाखों रुपए खर्च किए हैं। इस कार की वीआईपी नंबर प्लेट के लिए 12 लाख रुपये खर्च किए हैं। आरटीओ में कार के रजिस्ट्रेशन फीस के लिए बीस लाख रुपए और सैफ्टी टैक्स के तौर 40 हजार रुपए जमा किया गया है। कार तो कार इसके नंबर प्लेट पर भी मुकेश अंबानी ने लाखों रुपए खर्च किए हैं। हालांकि इस SUV की सिर्फ एक फोटो इंटरनेट पर दिखी है, जिसे कार क्रेजी इंडिया नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की है।

भारत में नहीं बिकती ये कार
आपको बता दें कि ये कैडिलैक एस्केलेड सिल्वर कलर फिनिश में आई है। आधिकारिक तौर पर कैडिलैक भारत में अपनी गाड़ियां नहीं बेचती हैं। मुकेश अंबानी ने इस कार को निजी तौर पर आयात की है। एस एसयूवी कार साइज, डिजाइन बेमिशाल है। हॉलीवुड भी इस SUV की दीवानी है। कई हॉलीवुड स्टार्स के पास ये कार है। इस कार की कीमत 1 करोड़ 20 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

अमेरिकी प्रेसिडेंट भी यही कार इस्तेमाल
अमेरिका के प्रेसिडेंट भी कैडिलैक एस्केलेड में चलते हैं। इस कार की साइज और इंजन जोरदार है। एस्केलेड के साथ 6.2-लीटर का वी8 इंजन के साथ 420 बीएचपी ताकत और 624 एनएम पीक टॉर्क बनाता है।












Click it and Unblock the Notifications