रिलायंस को झटका, जनवरी-मार्च तिमाही में मुनाफा 65 प्रतिशत घटा
नई दिल्ली। रिलाय़ंस इंडस्ट्री के लिए जनवरी-मार्च तिमाही कुछ खास नहीं रहा। पहले कंपनी के चैयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट से बाहर हो गए तो वहीं अब कंपनी का मुनाफा 65 फीसदी तक गिर गया है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस समूह की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्टर लिमिटेड का जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत मुनाफा 65 प्रतिशत तक घट गया है। कंपनी की प्रॉपिट गिरकर 1.06 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है।

इसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है, जिसके मुताबिक वित्तीय वर्ष 2021-22 के मुनाफे में बड़ी गदिरावट आई है और ये गिरकर 1.06 करोड़ रुपए रह गई है, जबकि वित्त वर्ष 2020-21 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का एकीकृत लाभ तीन करोड़ रुपए था। हालांकि कंपनी की कुल आय बढ़कर 19.65 करोड़ रुपए हो गई है, जो बीते वित्तीय वर्ष इसी तिमाही में 18.88 करोड़ रुपए थी।












Click it and Unblock the Notifications