रिलायंस ने लॉन्च किया जियो AirFiber, बिना तार रॉकेट की रफ्तार में मिलेगा 5G इंटरनेट
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्री के मुखिया मुकेश अंबानी ने 45वें एजीएम में 5जी सर्विस की घोषणा के साथ ही जियो एयर फाइबर( Jio Air Fiber) भी पेश किया है। जियो की 5जी इंटरनेट हाईस्पीड सर्विस दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में इसी साल दिवाली से शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही कंपनी ने लोगों को जियो एयर फाइबर का भी तोहफा दिया है, जो घर से लेकर ऑफिस तक में आपके इंटरनेट सर्विस के अनुभव को पूरी तरह से बदल देगा। इस एयर फाइबर की मदद से आप चंद सेकेंड में ही अल्ट्रा हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन का लाभ उठा सकेंगे। आइए इस जियो एयर फाइबर सर्विस के बारे में समझते हैं....
Recommended Video

जियो AirFiber क्या है?
Jio AirFiber जियो ट्रू 5जी नेटवर्क पर आधारित पूरी तरह से वायरलेस सर्विस है। यह अल्ट्रा-हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्शन देने वाला वायरलेस सिंगल-डिवाइस सॉल्यूशन है। जियो के प्रमुख अकाश अंबानी ने एजीएम के दौरान जियो एयर फाइबर सर्विस से पर्दा उठाया। आप इस वायरलेस Jio AirFiber को घर, ऑफिस, शॉप कहीं भी इस्तेमाल करते हैं, जो कुछ ही सेकेंड में आपके घर या ऑफिर को 5जी वाईफाई हॉटस्पॉट में तैयार कर देगा। इस डिवाइस को आपको सिर्फ़ इलेक्ट्रिसिटी से कनेक्ट करना होगा और आपके आसपास 5G वाईफ़ाई हॉटस्पॉट एरिया तैयार हो जाएगा, जिससे आप हाई स्पीड इंटरनेट मल्टीपल डिवाइस में यूज कर सकते हैं।

बदल जाएगा इंटरनेट का अनुभव
ये Jio AirFiber आपको अल्ट्रा हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन ऑफर करेगा, जिसकी मदद से आपको फास्ट इंटरनेट सर्विस मिलेगी और आपके लिए लाइव कॉन्टेंट, क्लाउड गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन शॉपिंग सर्विसेज सबका अनुभव बदल जाएगा। ये एयर फाइबर ट्रेडिशनल ब्रॉडबेंड को पूरी तरह से बदल देगा। इस जियो एयर फाइबर की मदद से आपके मैच देखने का अनुभव बदल जाएगा। आप हाई क्वालिटी के साथ अलग-अलग एंगल से मैच देख सकेंगे। इतना ही नहीं मल्टीपल वीडियो एक साथ स्ट्रीम कर सकेंगे। आप इसकी मदद से एक साथ कई कनेक्शन कर सकते हैं।

किफायती 5जी स्मार्टफोन
जियो एयरफाइबर की मदद से आपको अल्ट्रा-लो लेटेंसी मिलती है। यानी आपको नेक्स्ट लेवल गेमिंग एक्सपीरियंस मिलता है। इतना ही नहीं कंपनी 5जी इंटरनेट सर्विस लॉन्च करने के साथ-साथ किफायती 5जी स्मार्टफोन भी डिजाइन कर रही है। रिलायंस जियो ने किफायती 5G स्मार्टफोन विकसित करने के लिए Google के साथ काम शुरू कर दिया है। इसके लिए क्वालकॉम के साथ साझेदारी की गई है।
2023 तक देश के कोने-कोने में Jio 5G सर्विस, इन 4 शहरों में दिवाली से शुरू होगा जियो का 5G इंटरनेट












Click it and Unblock the Notifications