ये तीन मोबाइल कल होंगे सेल में, ऐसे करें प्री ऑर्डर

नई दिल्ली। तेजी से भारत में चीनी कंपनी श्याओमी के रेडमी स्मार्टफोन की मांग बढ़ रही है। इसी क्रम में एक बार फिर से कंपनी ने लोगों को स्मार्टफोन मुहैया कराने के लिए सेल का आयोजन किया है। आइए जानते हैं इस सेल की कुछ खास बातें।

28 जुलाई को है सेल

28 जुलाई को है सेल

श्याओमी की कंपनी MI की तरफ से 28 जुलाई को प्री ऑर्डर सेल रखी गई है। यह सेल 28 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। कंपनी की वेबसाइट mi.com पर ही यह सेल होगी, जिसमें वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार रेडमी 4, रेडमी 4ए और रेडमी नोट 4 फोन प्री ऑर्डर सेल में रखे जाएंगे। आपको बता दें कि प्री ऑर्डर का यह फायदा होता है कि आपको फोन खरीदने के लिए फ्लैश सेल का इंतजार नहीं करना होता है।

5 दिन में मिल जाएगा फोन

5 दिन में मिल जाएगा फोन

प्री ऑर्डर से फोन की शिपिंग 5 दिनों में कर दी जाएगी। हालांकि, अगर आपका घर दूर-दराज के इलाके में है तो अधिर देर भी लग सकती है। वहीं दूसरी ओर, इस फोन की बुकिंग कैश ऑन डिलीवरी के माध्यम से नहीं की जा सकती है। इसके लिए आपको डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या फिर नेट बैंकिंग का ही इस्तेमाल करना होगा।

कैसे प्री ऑर्डर करें ये फोन

कैसे प्री ऑर्डर करें ये फोन

इस फोन को प्री ऑर्डर करने के लिए सबसे पहले आपको 28 जुलाई को कंपनी की वेबसाइट mi.com पर जाना होगा, जिसके बाद इस फोन की प्री ऑर्डर बुकिंग कर सकते हैं। फोन को कैश ऑन डिलीवरी के माध्यम से बुक नहीं किया जा सकता है, इसलिए अपना कार्ड या नेट बैंकिंग तैयार रखें, ताकि जल्दी से आप बुकिंग कर सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+