Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अगर आपके खाते में नहीं हैं पैसे, तो UPI से लोन लेकर सकेंगे पेमेंट, जानें पूरा प्रोसेस

pre sanctioned credit lines, मौद्रिक नीति समिति बैठक के बाद गवर्नर ने ऐलान किया कि अब यूपीआई पर भी यूजर्स को क्रेडिट कार्ड जैसी सुविधा मिलेगी।

RBI to allow operation of pre sanctioned credit lines at banks through UPI google pay phone pay Shaktikanta Das

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुरुवार को डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने और यूपीआई जैसे विकल्‍पों को आकर्षक और सुलभ बनाने के लिए बड़ा ऐलान किया है। अब अगर आपके खाते में पैसे नहीं हैं तो यूपीआई के जरिए लोन लेकर अपना काम चला सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी तरह के क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं होगी।

भारतीय रिजर्व बैंक ने यूपीआई के माध्यम से बैंकों में प्री अप्रूव्ड क्रेडिट लाइनों (लोन) के संचालन की अनुमति दी है। ऐसे ग्राहक भी बैंक से क्रेडिट लाइन हासिल कर सकेंगे, जिनके पास क्रेडिट कार्ड नहीं है।

इसका फायदा वे यूपीआई के जरिए उठा सकते हैं। यूपीआई यूजर बैंक जमाओं की तरह लोन अकाउंट का इस्तेमाल कर सकेंगे। काम होने पर इसे आसानी से वापस भी कर सकेंगे। साथ ही हर रोज होने वाली धोखाधड़ी से भी बच सकेंगे।

RBI to allow operation of pre sanctioned credit lines at banks through UPI google pay phone pay Shaktikanta Das

गूगल पे-फोन पे जैसे ऐप से ले सकेंगे लोन

इस सुविधा से बैंकों के ऐसे ग्राहकों को भी यूपीआई के जरिए छोटी अवधि के लोन या पर्सनल लोन मिल सकेगा, जिनके पास क्रेडिट कार्ड नहीं है। जो यूजर्स पेटीएम, फोनपे या गूगलपे जैसे ऐप के जरिये यूपीआई भुगतान करते हैं।

RBI to allow operation of pre sanctioned credit lines at banks through UPI google pay phone pay Shaktikanta Das

उन्‍हें अब प्री-अप्रूव्‍ड क्रेडिट लाइन दी जाएगी। यह राशि बैंकों या वित्‍तीय संस्‍थान की ओर से तय होगी।यूपीआई यूजर्स इन लोन का इस्तेमाल तब कर सकेंगे, जब उनके खाते में रुपए नहीं होंगे।

कुछ यूपीआई ऐप पहले से इस रकम को वॉलेट में ट्रांसफर करने की सुविधा देते हैं, लेकिन ये पेमेंट भी बैंक डिपॉजिट से ही किया जाता है। लेकिन आरबीआई के इस प्रस्ताव के लागू किए होने के बाद ग्राहक अपने बैंक डिपॉजिट के अलावा पहले से स्वीकृत क्रेडिट से भी यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे।

RBI to allow operation of pre sanctioned credit lines at banks through UPI google pay phone pay Shaktikanta Das

इस लोन पर क्रेडिट कार्ड की तरह ही देना होगा ब्याज

आसान शब्दों में समझें तो इस सुविधा के आ जाने के बाद यूपीआई के जरिए ग्राहक बैंकों की ओर से दिए जाने वाले क्रेडिट का इस्तेमाल पेमेंट के लिए भी कर सकेंगे।

इस सुविधा के एवज में बैंक आपसे कुछ ब्‍याज वसूलेंगे। बैंक हर ग्राहक की जोखिम क्षमता का आकलन करके ही प्री-अप्रूव्‍ड क्रेडिट लाइन तैयार करेंगे।

RBI to allow operation of pre sanctioned credit lines at banks through UPI google pay phone pay Shaktikanta Das

क्या होती है क्रेडिट लाइन?
क्रेडिट लाइन किसी यूजर्स के लिए बैंक की ओर से तय की गई वह लिमिट होगी, जिस राशि को यूजर खर्च कर पाएगा। बैंक और वित्‍तीय संस्‍थान यूजर की आमदनी और कर्ज चुकाने की क्षमता का आकलन करके यह क्रेडिट लाइन तैयार करेंगे।

जरूरत पड़ने पर आप क्रेडिट लाइन से अधिकतम रकम तक पैसा निकालने की मंजूरी होती है। इस दौरान उधार ली गई रकम पर ब्याज का भुगतान भी करना होता है।

RBI to allow operation of pre sanctioned credit lines at banks through UPI google pay phone pay Shaktikanta Das

क्रेडिट लाइन ग्राहकों के बैंक खाते से जुड़ा होगा और बाई नाउ, पे लेटर से इसका कोई लेना-देना नहीं होगा। जैसे ही यूपीआई से क्रेडिट जैसी सुविधा मिलनी शुरू हुई तो भी क्रेडिट कार्ड का यह नया विकल्प बन सकता है।

सरकार इसे क्रेडिट कार्ड का विकल्प बनान चाहती है। इस सुविधा के शुरू होने से बैंकों का ऑफरिंग खर्च कम हो जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+