RBI Monetary Policy: रेपो दरों में कोई बदलाव नहीं, 6.5% ही रहेगा: शक्तिकांत दास
RBI Monetary Policy: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के आज ब्याज दरों का ऐलान कर दिया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने ऐलान किया कि इस बार ब्याज दरों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। रेपो रेट 6.5% ही रहेगी। बता दें कि पिछले साल से रेपो रेट में 250 अंकों की बढ़ोत्तरी की जा चुकी है, लेकिन फिलहाल यह 6.5 है, जिसमे इस तिमाही में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
गवर्नर ने कहा कि मौद्रिक नीति कमेटी के सभी सदस्य ब्याज दरों को स्थिर रखने के पक्ष में थे। लिहाजा ब्याज दरों में इस तिमाही कोई बदलाव नहीं किया गया है। गवर्नर ने कहा कि ब्याज दरों को यह ध्यान में रखते हुए नहीं बदला गया है ताकि आगे स्थिति ऐसी आए कि इसमे बदलाव किया जाए तो कर सकें।

वैश्विक अर्थव्यवस्था लगातार मुश्किल चुनौती का सामना कर रही है। इस बात की संभावना है कि इस वर्ष और अगले कुछ वर्ष वैश्विक विकास दर नीचे रह सकता है। वैश्विक स्तर पर ब्याज दरें लंबे समय तक अधिक रह सकती हैं। भारत अन्य देशों की तुलना में चुनौतियों से निपटने में सक्षम है।
गवर्नर ने कहा कि भारत में भी महंगाई का असर देखने को मिल रहा है। सब्जियों के दाम बढ़ने से महंगाई पर इसका असर देखने को मिल रहा है। लिहाजा हमे आने वाले समय के लिए तैयार रहने की जरूरत है।
गवर्नर ने कहा कि मौद्रिक कमेटी समिति आने वाली चुनौतियों पर पैनी नजर बनाए हुए है। भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत और स्थिर है। महंगाई को नियंत्रित रखने में भारतीय अर्थव्यवस्था ने काफी अच्छा किया है। जिस तरह से वैश्विस अर्थव्यवस्थआ में अस्थिरता देखने को मिल रही है, उसमे भारत काफी मजबूत दिख रहा है।












Click it and Unblock the Notifications