Gold Reserve: मार्च क्वार्टर में RBI ने खरीदा 10 टन सोना, सर्वाधिक गोल्ड रिजर्व के मामले में भारत 5वें पायदान
Gold Reserve: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने गोल्ड रिजर्व को पिछली तिमाही में 10 टन बढ़ाया है। 10 टन गोल्ड रिजर्व के बाद भारत दुनिया में सर्वाधिक गोल्ड रिजर्व के मामले में पांचवा देश बन गया है।

Gold Reserve: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपने गोल्ड रिजर्व को और बढ़ा लिया है। रिजर्व बैंक ने 10 टन यानि 10,000 किलोग्राम गोल्ड की और खरीद की है, जिसके बाद रिजर्व बैंक का गोल्ड रिजर्व रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच चुका है। रिजर्व बैंक ने मार्च क्वार्टर में 10 टन गोल्ड की खरीद की है।
मार्च क्वार्टर में रिजर्व बैंक ने तीन महीने में 10 टन गोल्ड की खरीद की है। इसके साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक गोल्ड रिजर्व के मामले में दुनिया के शीर्ष पांच देशों में शामिल हो गया है। इस खरीद के साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक के पास तकरीबन 800 टन गोल्ड रिजर्व हो गया है।
दरअसल जिस तरह से वैश्विक अस्थिरता का माहौल बना हुआ है उसे देखते हुए रिजर्व बैंक अपने भंडार को डायवर्सिफाई कर रहा है। गोल्ड काउंसिल ने इस बात की जानकारी दी है कि दुनियाभर के सेंट्रल बैंकों ने 2022 में 1136 टन गोल्ड कीखरीद की है, जोकि 1967 के बाद सबसे अधिक है।
दरअसल जिस रफ्तार से रिजर्व बैंक अपने गोल्ड रिजर्व को बढ़ा रहा है उसके बाद अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। गोल्ड रिजर्व को 800 टन तक पहुंचाकर रिजर्व बैंक ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। पिछले साल अप्रैल से दिसंबर के बीच रिजर्व बैंक ने 27 टन गोल्ड खरीदा था।
माना जा रहा है कि वैश्विक अस्थिरता के माहौल को देखते हुए रिजर्व बैंक आगे भी गोल्ड रिजर्व को बढ़ाता रहेगा। दुनिया का 8 फीसदी गोल्ड रिजर्व भारत के पास है। पिछले तीन साल में आरबीआई ने गोल्ड रिजर्व में 79 फीसदी की बढ़ोत्तरी की है।
वर्ष 2019 तक आरबीआई के पास कुल 612.56 टन गोल्ड रिजर्व था, जोकि मार्च 2020 में 653 टन हो गया था। 2021 में यह 659.31 टन, 2022 में 760.42 टन पहुंच गया था। 2023 में आरबीआई का गोल्ड रिजर्व 800 टन तक पहुंच गया है।
दरअसल हेजिंग के लिए गोल्ड सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है। इसका इस्तेमाल करेंसी के तौर पर भी जा सकता है। जब रिजर्व बैंकअधिक करेंसी को छापता है तो उसे गोल्ड रिजर्व को बढ़ाना होता है, जिससे विदेशी करेंसी के मुकाबले भारतीय करेंसी और मजबूत और भरोसेमंद हो सके। यही वजह है कि रिजर्व बैंक लगातार गोल्ड रिजर्व को बढ़ा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications