SBI, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत इन 14 बैंकों पर RBI ने लगाया 14.5 करोड़ का जुर्माना, क्या होगा खाताधारकों पर असर
नई दिल्ली. जुलाई 8। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब एंड सिंध बैंक समेत 14 बैंकों पर भारी भरकम जुर्माना लगाया है। बैंकिंग अधिनियमों के उल्लघंन और विभिन्न नियामकीय नियमों के उल्लंघन मामले में रिजर्व बैंक ने कार्रवाई करते हुए ये कदम उठाया और इन बैंकों पर 14.5 करोड़ का जुर्माना ठोक दिया है। जिन बैंकों पर ये फाइन लगाया गया है, उनमें कुछ बैंक सरकारी, कुछ प्राइवेट और कुछ सहकारी बैंक शामिल है।

RBI ने इन 14 बैंकों पर लगाया जुर्माना
आरबीआई ने भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडसइंड बैंक, बंधन बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र , सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया,क्रेडिट सुइस एजी, इंडियन बैंक, इंडसइंड बैंक, कर्नाटक बैंक, करुड़ वैश्य बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, साउथ इंडियन बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक शामिल हैं। इनमें से सबसे ज्यादा जुर्माना बैंक ऑफ बड़ौदा पर लगाया गया है। बैंक ऑफ बड़ौदा पर आरबीआई ने 2 करोड़ का फाइन लगाया है।

किस बैंक पर कितना लगा जुर्माना
बैंक ने 14 बैंकों पर 14.5 करोड़ का जुर्माना लगाया है, जिसमं सबसे ज्यादा 2 करोड़ का फाइन बैंक ऑफ बड़ौदा पर लगाया गया है। वहीं बंधन बैंक ,बैंक ऑफ महाराष्ट्र , सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्रेडिट सुइस एजी , इंडियन बैंक , इंडसइंड बैंक , कर्नाटक बैंक समत 12 बैंकों पर 1 -1 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है, जबकि आरबीआई पर 50 लाख का फाइन लगाया गया है। आरबीआई ने इन बैंकों को अलग-अलग बैंकिंग अधिनियमों के उल्लघंन को दोषी पाया है। आरबीआई ने इस बारे में कहा कि बैंक ने एक समूह की कंपनियों के खातों की जांच के दौरान पया कि बैंकों द्वारा आरबीआई के निर्देशों का पालन सही से नहीं किया गया। बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 के प्रावधान का उल्लंघन किया गया, जिसके बाद कार्रवाई स्वरूप इन बैंकों पर जुर्माना लगाया गया।

क्या होगा खाताधारकों पर असर
आपको बता दें कि बैंकों पर लगाए गए इन जुर्माने का कोई असर बैंकों के खाताधारकों पर नहीं होगा। ये जुर्माना बैंकों द्वारा बैंकिंग अधिनियम क उल्लघंन के कारण केंद्रीय बैंक द्वारा लगाया गया है, जिसका कुछ भी असर बैंकों और उनके ग्राहकों के बीच नहीं पड़ेगा। ऐसे में बैंकों के ग्राहकों को किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications