RBI का बड़ा ऐलान, रेपो रेट 50 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.9% किया
नई दिल्ली, 30 सितंबर। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने शुक्रवार बड़ी घोषणा करते हुए रेपो दर को 50 बेसिस पॉइंट (bps) से बढ़ाकर 5.90 प्रतिशत कर दिया। इस बात की जानकारी RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने दी। दास ने कहा कि कोरोनोवायरस महामारी के दो झटके और यूक्रेन में संघर्ष के बाद अब हम एक और झटके के बीच में है। यह वैश्विक केंद्रीय बैंकों द्वारा लाई गई आक्रामक मौद्रिक नीतियों की वजह से उत्पन्न हुआ है।
Recommended Video

महंगाई कम करने के लिए हुई रेपो रेट में बढ़ोतरी
आरबीआई की तरफ से रेपो रेट में बढ़ोतरी महंगाई पर काबू पाने के लिए की गई है। कोरोना के समय जो रेपो रेट 5.40 प्रतिशत थी, वो अब बढ़कर 5.90 हो गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि आरबीआई के इस कदम से महंगाई पर थोड़ा लगाम लगेगी। वहीं, रेपो रेट में बढ़ोतरी को त्योहारी सीजन में बड़े झटके के रूम में देखा जा रहा है। क्योंकि रेपोरेट बढ़ने के बाद होम लोन, ऑटो लोन सहित अन्य लोन महंगे हो जाएंगे। ऐसे में लोगों की वर्तमान EMI में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
क्या होता है रेपोरट?
रेपो वह दर है, जिस पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जरूरत पड़ने पर कॉमर्शियल बैंकों को फंड उधार देता है। इसके जरिए केंद्रीय बैंक मुद्रास्फीति को नियंत्रित करते हैं। चालू वित्त वर्ष की शुरुआत के बाद से यह तीसरी बढ़ोतरी है, मुद्रास्फीति के दबाव को कम करने के लिए दर को पूर्व-महामारी के स्तर पर वापस ले जाना। आपको बता दें कि इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति ने बुधवार को द्विमासिक नीति समीक्षा पर विचार-विमर्श शुरू किया था, जिसके बाद आज यह फैसला लिया गया है।
ये भी पढ़ें- 5 साल में कृषि में दोगुनी वृद्धि कर सभी राज्यों में TOP पर रहा तेलंगाना, आरबीआई ने की तारीफ












Click it and Unblock the Notifications