RBI Hike Repo Rate: आरबीआई के फैसले से लोन लेना हुआ महंगा, EMI का बढ़ेगा बोझ
RBI Hike Repo Rate: आरबीआई के फैसले से लोन लेना हुआ महंगा, EMI का बढ़ेगा बोझ
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने आज अचानक रेपो रेट में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने प्रेस क्रॉनफ्रेंस में रेपो रेट में 40 बेसिक प्वाइंट की बढ़ोतरी का फैसला कर सबको हैरान कर दिया। आरबीआई के इस फैसले का असर आम जनता पर पड़ने वाले हैं।आरबीआई के फैसले के बाद अब रेपो रेट 4.40 फीसदी कर दी गई है। इस घोषणा के साथ आरबीआई गवर्नर ने कहा कि मोडिटीज और वित्तीय बाजारों में जोखिम और बढ़ती अस्थिरता को देखते हुए रेपो रेट में बढ़ोतरी का फैसला किया गया है। रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद अब आपको कर्ज लेने में महंगाई की मार झेलनी होगी तो वहीं EMI का बोझ भी बढ़ेगा।
Recommended Video

महंगा होगा लोन
आरबीआई ने रेपो रेट की दर 0.4 फीसदी बढ़ा दी है। रेपो रेट का मतलब है कि जिस ब्याज दर पर केंद्रीय बैंक बैंकों को कर्ज मुहैया करवाती है। यानी अब बैंकों को 4.40 फीसदी की दर से कर्ज मिलेगा। रेपो रेट में बढ़ोतरी के साथ ही बैंकों की ओर से लोन पर ब्याज दर बढ़ाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। बैंकों को महंगे दर पर लोन मिलेगा तो स्वाभाविक है कि वो ग्राहकों को भी बढ़े हुए दरों के साथ कर्ज मुहैया करवाएंगे, यानी अब सस्ते लोन का दौर खत्म हो गया है।
बढ़ेगा EMI का बोझ
कर्ज महंगा होने के साथ-साथ ईएमआई का बोझ भी बढ़ेगा। बैंकों द्वारा ब्याज दरों में बदलाव किए जाने के बाद आपका कर्ज तो महंगा होगा कि साथ-साथ आप पर ईएमआई की बोझ भी बढ़ेगी। आरबीआई ने सीआरआर में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी का भी फैसला किया है। इसे अब 4.5% कर दिया गया है। आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो में लगातार 11 वीं बार कोई बदलाव नहीं किया था। लंबे वक्त से इसे 4 प्रतिशत के निचले स्तर पर कायम रखा था












Click it and Unblock the Notifications