सरकार ने तीन गुना बढ़ाई RBI गवर्नर की बेसिक सैलरी, जानें कितनी तनख्वाह पाएंगे उर्जित पटेल?
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर की सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी की गई है। आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल की बेसिक सैलरी में तीन गुना बढ़ोतरी की गई है।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर की सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी की है। आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल की बेसिक सैलरी में तीन गुना बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद अब आरबीआई के गवर्नर की बेसिक सैलरी 2.50 लाख रुपए हो गई है। इससे पहले उनकी बेसिक सैलरी करीब 90 हजार थी, जिसमें बाकी के भत्ते जोड़ने के बाद उनकी सैलरी 2 लाख से थोड़ी कम होती थी, लेकिन अब उनकी सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी की गई है।

वहीं केंद्र सरकार ने डिप्टी गवर्नर को बेसिक सैलरी 2.25 लाख रुपए कर दी है। इनकी बेसिक सैलरी पह ले 80000 हजार रुपए थी, जिसे बढ़ाकर अब 2.25 लाख रुपए कर दी गई है। ये सारी बढ़ी हुई सैलरी एक जनवरी 2016 से मिलेगी। आपको बता दें कि अभी भी इनकी सैलरी आरबीआई के तहत संचालित कई बैंकों के उच्च अधिकारियों से बहुत कम है। गौरतलब है कि आरबीआई के गवर्नर को उनके घर पर कोई सपोर्ट स्टाफ नहीं दिया गया है। उन्हें दो कारें और दो ड्राईवर मुहैया कराए गए हैं। ये जानकारी एक आरटीआई के जरिए दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications