रामदेव और बालकृष्ण की नई योजना, बैलों से मुफ्त में बनेगी बिजली
बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने बैलों का इस्तेमाल करके बिजली बनाने की योजना बनाई है। पतंजलि कंपनी इस समय रिन्यूएबल एनर्जी के एक अनूठे रूप 'बुल पावर' पर काम कर रही है।
नई दिल्ली। तेजी से तरक्की कर रही पतंजलि अब कुछ नया सोच रही है। बाबा रामदेव और उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण की ये कंपनी जो सोच रही है, उसके बारे में जब आप सुनेंगे तो आपको भी हैरानी हो सकती है।

बैल से बनाएंगे बिजली
बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने बैलों का इस्तेमाल करके बिजली बनाने की योजना बनाई है। पतंजलि कंपनी इस समय रिन्यूएबल एनर्जी के एक अनूठे रूप 'बुल पावर' पर काम कर रही है।
इसमें बैलों की ताकत का इस्तेमाल करके बिजली बनाई जाएगी। इसके लिए कंपनी ने करीब डेढ़ साल तक रिसर्च की है, ताकि पशुओं को बूचड़खाने भेजे जाने से बचाया जा सके।

ये विदेशी कंपनियां कर रही मदद
यह प्रयोग पतंजलि के एमडी बालकृष्ण की पहल पर शुरू किया गया है। इस प्रयोग में देस की एक प्रमुख मल्टीनेशनल ऑटोमोबाइलल मैन्युफैक्चरर और एक तुर्की की कंपनी भी शामिल है। इसे लेकर एक प्रोटोटाइप भी बनाया गया है। इस रिसर्च पर काम करने वालों के अनुसार अभी तक एक टर्बाइन वाले इस डिजाइन से लगभग 2.5 किलोवॉट बिजली मिल सकी है। ये भी पढ़ें- आपके पास नहीं है गाड़ी का ये चौथा कागज, तो कटेगा चालान

गरीबों के लिए मददगार होगा ये
बालकृष्ण के अनुसार बुल पावर पर काम करने के पीछे उनका मकसद गरीबों की मदद करना है। जो गरीब इलेक्ट्रिसिटी पर खर्च नहीं कर पाते हैं, वह भी बिजली पैदा कर सकेंगे। बैल सुबह खेतों में और शाम को बिजली पैदा करने के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पुराने समय में बैल हथियार लाने ले जाने का काम करते थे। तकनीक की मदद से उनका आज के समय में अच्छा इस्तेमाल किया जा सकता है। ये भी पढ़ें- 500 रुपए का पुराना नोट आपको बना सकता है करोड़पति, जानिए कैसे

बैल से बनने वाली बिजली नहीं बेचेगी कंपनी
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications