RBI केंद्र सरकार को देगा 57000 करोड़ का डिविडेंड
नई दिल्ली। केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) सरकार को 57000 करोड़ रुपए देगा। केंद्रीय बैंक बतौर डिविडेंड केंद्र सरकार को 57000 करोड़ रुपए देगा। शुक्रवार को केंद्रीय बैंक के बोर्ड ने केंद्र सरकार को 57128 करोड़ रुपए का सरप्लस देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। RBI यह डिविडेंड अकाउंटिंग ईयर 2019-20 के तौर पर देगा। केंद्रीय बैंक के बोर्ड ने कंटिजेंसी रिस्क बफर 5.5 फीसदी बनाए रखने का फैसला किया।
Recommended Video

RBI ने चालू वित्त वर्ष के लिए सरकार को 57000 करोड़ के डिविडेंड के भुगतान को मंजूरी दे दी। आपको बता दें कि आरबीआई ने यह फैसला ऐसे समय में किया है कि जब सरकार के राजकोषीय घाटे ने अप्रैल-जून की अवधि में 6.62 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने मार्च 2021 में देश के सकल घरेलू उत्पाद के 3.8 फीसदी पर वित्तीय घाटा का अनुमान दर्ज कियाी है, जबकि 2019-20 के लिए ये 3.3% था। वहीं कोरोना वायरस के कारण सरकार के कर संग्रह में कमी आई है तो वहीं खर्च में बढ़ोतरी हुई है, जिसके कारण सरकार के राजकोषीय घाटे में लगातार बढ़ोतरी आई है।












Click it and Unblock the Notifications