राजन की ये चेतावनी बढ़ाएगी दुनियाभर के देशों की टेंशन
नयी दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर रघुराम राजन ने एक ऐसी भविष्यवाणी की है जिसने दुनियाभर के देशों की टेंशन को बढ़ा दिया है। रघुराम राजन ने आर्थिक मंदी की ऐसी भविष्यवाणी की है जो अर्थव्यवस्था को तोड़कर रख देगी। ये चिंता न केवल भारत के लिए बल्कि दुनियाभर के देशों के लिए हैं।

लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स के सम्मेलन में भाग लेते हुए राजन ने कहा कि पूरी दुनिया के बैंकों के गवर्नरों को बेहतर समाधान ढूंढने के लिए नए नियम को खोजने की जरूरत है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही नए नियमों को अगर परिभाषित नहीं किया तो दुनियाभर को मंदी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बहुत बड़ा खतरा मंडरा रहा है।
इस महीने बदल दें ये नोट नहीं तो उठानी होगी मुश्किलें
राजन ने कहा है कि मौद्रिक नीतियों को अगर और उदार बनाया जाने लगा तो पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था खतरे में पड़ सकती है। उनके मुताबिक अगर ऐसे ही चलता रहा तो पूरी दुनिया 1929-30 के 'ग्रेट डिप्रेशन' जैसी विभिषक मंदी को दोबारा झेलने को तैयार रहे। हलांकि राजन ने साफ किया है कि भारत इस खतरे से बाहर है। उनके मुताबिक भारत अभी अपने विकास के पहले दौर में है।












Click it and Unblock the Notifications