कतर एयरवेज दे रहा साल भर तक मुफ्त हवाई यात्रा करने का मौका

नई दिल्ली। मंगलवार को कतर एयरवेज की तरफ से ग्लोबल ट्रैवल बुटिक प्रचार अभियान लॉन्च किया गया है। इसके तहत पूरी दुनिया में यात्रियों को इकोनॉमी क्लास और बिजनेस क्लास में उड़ान भरने पर इनाम जीतने का मौका दिया जा रहा है। इस इनाम के तहत ही आपको कतर एयरवेज के किसी भी गंतव्य के लिए साल भर तक मुफ्त में यात्रा करने का ऑफर भी शामिल है।

कतर एयरवेज दे रहा साल भर तक मुफ्त हवाई यात्रा करने का मौका

कंपनी का यह ऑफर 12 सितंबर से शुरू हुआ है और 19 सितंबर तक चलेगा। इस ऑफर के तहत इकोनॉमी और बिजनेस क्लास के किराए में 50 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। जो लोग इस अवधि के दौरान टिकट बुक करेंगे उन्हें ड्रॉ में प्रवेश मिलेगा। इस ड्रॉ में साल भर तक किसी भी कतर एयरवेज गंतव्य के लिए मुफ्त उड़ान भरने का इनाम जीतने के 9 मौके मिलेंगे।

एयरलाइन की तरफ से दिए गए एक बयान में गया है कि अन्य पुरस्कारों में प्लैटिनम प्रविलेज क्लब की मेंबरशिप, कॉम्प्लिमेंट्री अपग्रेड और दोहा में मार्सा मलाज द पर्ल केम्पिंस्की होटल में 3 रात तक रुकने का मौका शामिल है। साथ ही, यात्रियों को कई अन्य मौके भी मिलेंगे, जिनके तहत आप इनाम जीत सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+