सरकारी बैंकों ने जमकर कराई कमाई, मोदी सरकार को दिया 11000 करोड़ रुपए का डिविडेंड
पब्लिक सेक्टर के बैंकों ने इस वित्त वर्ष केंद्र सरकार को रिकॉर्ड डिविडेंड दिया है। रिपोर्ट के अनुसार पीएसयू बैंकों ने तकरीबन 11-12 हजार करोड़ रुपए का डिविडेंड दिया है।

पब्लिक सेक्टर बैंको ने इस वित्त वर्ष 2023 में सरकार को अच्छी खासी कमाई दी है। रिपोर्ट के अनुसार मोदी सरकार ने इस वित्त वर्ष में रिकॉर्ड 11000-12000 करोड़ रुपए डिविडेंड के तौर पर हासिल किए हैं। सूत्रों के अनुसार पब्लिक सेक्टर बैंकों से मोदी सरकार को इस वित्त वर्ष में 27-38 फीसदी अधिक डिविडेंड प्राप्त हुआ है।
देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने रिकॉर्ड 5500 करोड़ का डिविडेंड दिया है जोकि 52 फीसदी अधिक है। पिछले वित्त वर्ष में स्टेट बैंक ने 3600 करोड़ रुपए का डिविडेंड दिया था जोकि इस साल बढ़कर 5500 करोड़ रुपए पहुंच गया है।
पब्लिक सेक्टर बैंकों में स्टेट बैंक का डिविडेंड शेयर तकरीबन 45-50 फीसदी है। गौर करने वाली बात है कि इस वित्त वर्ष 2023 में पब्लिक सेक्टर के बैंकों ने टैक्स के बाद कुल 1 लाख करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया है।
पिछले वित्त वर्ष की बात करें तो केंद्र सरकार ने कुल 59000 करोड़ रुपए का डिविडेंड सेंट्रल पब्लिक सेक्टर इंटरप्राइजेज से हासिल किया है। वित्त वर्ष 2023 में सीपीएसई और पीएसबी से मोदी सरकार को कुल 70 हजार करोड़ रुपए डिविडेंड के तौर पर प्राप्त हुए हैं।
गौर करने वाली बात है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इस वित्त वर्ष 2023 में कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। स्टेट बैंक ने इस वित्त वर्ष 2023 में 50232 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा कमाया है। लिहाजा पिछले साल की तुलना में स्टेट बैंक के मुनाफे में रिकॉर्ड 58.58 फीसदी का उछाल आया है।
अच्छी बात यह है कि स्टेट बैंक ने अपने एनपीए को भी कम किया है। कंपनी के एसेट क्वालिटी में भी सुधार हुआ है। जबकि चौथे क्वार्टर में एनपीए 7.5 फीसदी कम हुआ है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर की बात करें तो पिछले एक साल में इसमें अच्ची खासी ग्रोथ देखने को मिली है।












Click it and Unblock the Notifications